'प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना' का शुभारंभ। (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
करियर

Nagpur News: 'प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना' का शुभारंभ, करियर को नई दिशा देने के लिए हिस्सा लें युवा

युवाओं को व्यावहारिक कार्य अनुभव और कौशल विकास के अवसर प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2025 शुरू की गई है। इस पहल के माध्यम से अभ्यर्थियों को निजी संगठनों में कार्य अनुभव प्राप्त होगा।

आंचल लोखंडे

नागपुर: युवाओं को व्यावहारिक कार्य अनुभव और कौशल विकास के अवसर प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2025 शुरू की गई है। इस पहल के माध्यम से अभ्यर्थियों को निजी संगठनों में कार्य अनुभव प्राप्त होगा, जिससे उन्हें रोजगार पाने में मदद मिलेगी।

जिला कौशल विकास, रोजगार एवं उद्यमिता मार्गदर्शन केंद्र की सहायक आयुक्त सुनंदा बजाज ने युवाओं से अपने करियर को नई दिशा देने के लिए अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

योजना के लिए पात्रता मानदंड

राष्ट्रीयता: आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए। आयु सीमा- आवेदक की आयु 21 से 24 वर्ष (आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तक) के बीच होनी चाहिए। रोजगार और शिक्षा की स्थिति- आवेदक पूर्णकालिक रोजगार या नियमित शिक्षा में नहीं होना चाहिए। हालाँकि, ऑनलाइन या दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से अध्ययन करने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षिक योग्यता

जिन अभ्यर्थियों ने निम्नलिखित में से कोई भी योग्यता पूरी कर ली हो, वे आवेदन कर सकते हैं - हाई स्कूल (10वीं पास), हायर सेकेंडरी स्कूल (12वीं पास), आईटीआई प्रमाण पत्र धारक, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा धारक, स्नातक, डिग्री जैसे बी.ए, बी.ए.सी, बी.कॉम, बीसीए, बी.बी.ए., बी.फार्मा। योग्य होना चाहिए। महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

आवेदन प्रक्रिया 31 मार्च तक

इंटर्नशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी चल रही है और 31 मार्च तक खुली रहेगी। रजिस्टर करें, अपना प्रोफाइल बनाएं और विभिन्न क्षेत्रों में अवसरों के लिए आवेदन करें। पंजीकरण या आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं है। आज आवेदन करें। भाग लेने वाली कंपनियां: शीर्ष 500 कंपनियों की सूची पोर्टल पर उपलब्ध है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत भारत सरकार की ओर से प्रत्येक इंटर्न के लिए बीमा कवरेज उपलब्ध है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी या आवेदन के लिए https://pminternship.mca.gov.in/ पर जाएं।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: झारखंड में आज विधानसभा का घेराव करेंगे छात्र, PM मोदी से मिलेंगी सुप्रिया सुले

रांची में छात्रों ने भरी हुंकार, सड़कों पर पुलिस और हजारों छात्र आमने-सामने, धारा 163 लागू, देखें VIDEO

बेहमई कांड की वो खौफनाक रात! कैसे एक आम लड़की बनी चंबल की सबसे खतरनाक बैंडिट क्वीन, जिसने संसद तक तय किया सफर

FCRA रजिस्ट्रेशन रद्द हुआ तो क्या होगा? आज तय होगी विपक्ष की रणनीति, कांग्रेस ने सांसदों को जारी किया व्हिप

आज सदन में आएंगे अमित शाह, FCRA-केरल नाम परिवर्तन समेत पेश होंगे कई बड़े बिल, संसद में भारी हंगामा तय!