सरकारी स्कूल में टीचर बनने का अवसर, केंद्रीय विद्यालय में 2499 पदों पर भर्ती, नोट कर लें जरूर डेट्स
KVS Teacher Jobs: सरकारी स्कूल में टीचर बनने का सुनहरा अवसर है। जहां केंद्रीय विद्यालय संगठन ने टीजीटी, पीजीटी सहित कुल 2499 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन ऑनलाइन शुरू हो चुके हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
केंद्रीय विद्यालय भर्ती 2025 (सौ. फ्रीपिक)
KVS Vacancy 2025: केंद्रीय विद्यालय संगठन ने साल 2025 में शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों को एक बड़ा मौका दिया है। केवीएस के आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार कुल 2499 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
यह भर्ती केवल उन्हीं कर्मचारियों के लिए है जो पहले केवीएस में टीचिंग या नॉन टीचिंग पदों पर कार्यरत हैं। आवेदन के लिए वेरिफिकेशन कंट्रोलिंग ऑफिसर द्वारा 2 जनवरी 2026 तक पूरा किया जाएगा। आवेदन 12 दिसंबर से शुरू हो चुके हैं और 26 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती में सामान्य वर्ग के लिए 1712 पद, एससी के लिए 525 पद और एसटी के लिए 262 पद निर्धारित किए गए हैं इस तरह कुल 2499 पद भरे जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
NCL Recruitment 2026: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में 259 पदों पर भर्ती, 5 अगस्त तक करें आवेदन
Nalanda University Recruitment: नालंदा विश्वविद्यालय में नॉन-टीचिंग के 9 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया
MPESB Group 2 Recruitment 2026: 2106 पदों पर भर्ती, पटवारी समेत कई विभागों में आवेदन शुरू
AIIMS Bathinda Recruitment 2026: फैकल्टी के 77 पदों पर भर्ती, ₹2.20 लाख तक मिलेगी सैलरी
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अलग अलग विषयों में TGT और PGT के पद शामिल किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी जिसके लिए उम्मीदवारों को केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
यह भी पढ़ें:- एग्जाम से पहले होती है घबराहट! ये 5 साइंटिफिक तरीके पढ़ाई में लाएंगे फोकस
कब होगी परीक्षा
KVS भर्ती परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी 2026 को किया जाएगा। परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों की विषय विशेष जानकारी, शिक्षण क्षमता और सामान्य जागरूकता का आकलन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के साथ-साथ इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी शामिल हो सकता है।
शिक्षक पद के लिए योग्यता
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो TGT पदों के लिए संबंधित विषय में स्नातक डिग्री और B.Ed अनिवार्य है। जबकि PGT पदों के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ B.Ed की योग्यता मांगी गई है। इसके अलावा उम्मीदवारों की आयु सीमा और आरक्षण से जुड़ी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है।
केंद्रीय विद्यालय में सरकारी नौकरी का अवसर करियर को नई ऊंचाई पर लेकर जाएगा। जहां पर आपको आकर्षक वेतन भत्ते, सुविधाएं, अन्य सरकारी सुविधाएं भी दी जाएगी। यही कारण है कि हर साल केवीएस में हर साल लाखों उम्मीदवार भर्ती का इंतजार करते हैं। अगर आप शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं तो यह मौका खास हो सकता है।
