सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा अवसर, झारखंड में स्पेशल टीचर के पद पर ढेरों भर्ती, जल्द करें आवेदन
JSSC Teacher Recruitment 2025: झारखंड में सरकारी शिक्षक बनने का युवाओं के पास सुनहरा मौका आया है जिसमें स्पेशल टीचर के कुल 3451 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
- Written By: प्रीति शर्मा
झारखंड स्पेशल टीचर भर्ती (सौ. फ्रीपिक)
Jharkhand Teacher Recruitment 2025: झारखंड में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा स्पेशल टीचर के 3400 से अधिक पदों पर भर्ती की जा रही है। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 12 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। इस भर्ती के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं।
झारखंड में इस भर्ती के तहत कक्षा 1 से 8 तक के लिए विशेष शिक्षा सहायक आचार्य की नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से कुल 3451 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। जिसमें सबसे ज्यादा पद इंटर प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक आचार्य के लिए है जिसकी संख्या 2399 है। वहीं कक्षा 6 से 8 के लिए स्नातक प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक आचार्य के पद भी निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवार तय तारीख पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
क्या होनी चाहिए योग्यता
इन पदों पर भर्ती के लिए इंटर प्रशिक्षित विशेष सहायक आचार्य के लिए उम्मीदवारों के पास 12वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। इसके साथ ही विशेष शिक्षा में दो वर्ष डीएड या एक साल का डिप्लोमा होना चाहिए। स्नातक प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक आचार्य के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन और बीएड या बीएड के साथ स्पेशल एजुकेशन का डिप्लोमा जरूरी है। साथ ही अभ्यर्थियों को आरसीआई से रजिस्ट्रेशन और जेटेट परीक्षा पास होना अनिवार्य है।
सम्बंधित ख़बरें
NCL Recruitment 2026: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में 259 पदों पर भर्ती, 5 अगस्त तक करें आवेदन
Nalanda University Recruitment: नालंदा विश्वविद्यालय में नॉन-टीचिंग के 9 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया
MPESB Group 2 Recruitment 2026: 2106 पदों पर भर्ती, पटवारी समेत कई विभागों में आवेदन शुरू
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
यह भी पढ़ें:- बिहार में जूनियर इंजीनियर के 2809 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष तय की गई है। इसके अलावा आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी मिलेगी।
कितनी होगी सैलरी
इंटर प्रशिक्षित विशेष सहायक आचार्य को लेवल 4 के आधार पर 25500 रुपए से 81100 रुपए तक वेतन दिया जाएगा। स्नातक प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक आचार्य को लेवल 5 के मुताबिक 29200 रुपए से 92300 रुपए तक वेतन दिया जाएगा।
झारखंड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है जहां पर शिक्षक के पदों पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि से पहले फॉर्म भर लें ताकि कोई समस्या न आए। साथ ही निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान भी जरूरी है। इसके बिना आवेनद स्वीकार नहीं किया जाएगा।
