झारखंड में जेल वार्डर सहित इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, इस तरह करें आवेदन

Jharkhand Vacancy 2025: झारखंड में 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर है। राज्य में जेल वार्डर पद के कुल 1733 पदों पर वैकेंसी निकली है जिसके लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं।
झारखंड में जेल वार्डर सहित इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, इस तरह करें आवेदन
झारखंड जेल वार्डर भर्ती 2025 (सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

JSSC Jail Warder Recruitment 2025: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जेल वार्डर (कक्षपाल) के कुल 1733 पदों पर भर्ती निकली है। साथ ही असिस्टेंट जेलर के 42 पदों पर भी आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 7 नवंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड सहायक कारापाल प्रतियोगिता परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके जरिए राज्य में जेल वार्डर और सहायक कारापाल सहित 1733 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 दिसंबर 2025 है। यह भर्ती राज्य झारखंड पुलिस, जेल वार्डर, सिपाही, उत्पाद सिपाही संयुक्त सिपाही संयुक्त भर्ती नियमावली 2025 के तहत की जाएगी।

जेल वार्डर पद के लिए योग्यता

राज्य में जेल वार्डर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्र सीमा 18 वर्ष से 25 साल तय की गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट भी मिलेगी। साथ ही भर्ती में सिलेक्ट होने के लिए फिटनेस टेस्ट भी पास करना अनिवार्य होगा।

जेल वार्डर पद के लिए शारीरिक योग्यता

जेल वार्डर बनने के लिए सामान्य वर्ग, ईडब्ल्यूएस, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुषों की ऊंचाई 160 सेमी और एससी, एसटी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की ऊंचाई 155 सेमी होनी चाहिए। वहीं, महिलाओं के लिए यह 148 सेमी तय की गई है। पुरुष में सीना फुलाने के बाद कम से कम 81 सेमी और एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवार सीना फुलाने के बाद कम से कम 79 सेमी होना चाहिए।

झारखंड में जेल वार्डर पद के लिए सबसे पहले शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता पास करना अनिवार्य होगा। इसमें पास होने के बाद उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और फिर अंत में मेडिकल टेस्ट देना होगा। वेतन की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को लेवल 2 के अनुसार वेतन दिया जाएगा। जिसमें मासिक वेतन 19900 से 63200 रुपए के बीच हो सकता है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए यह फीस 50 रुपए है।

जेल वार्डर भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट के नियम सरल कर दिए गए हैं। जहां पहले पुरुषों को 10 किमी की दौड़ लगानी होती थी वहीं अब 6 मिनट में 1600 मीटर दौड़ना होगा। साथ ही महिलाओं को  इसके लिए 8 मिनट का समय दिया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com