Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नौकरी का अवसर! आधार कार्ड बनाने वाली संस्था UIDAI ने मांगे आवेदन

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: May 28, 2024 | 02:20 PM
Follow Us
Follow Us:

नई दिल्ली: जॉब की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आज हम एक अच्छी खबर लेकर आये है, दरअसल युवाओं के लिए नौकरी का एक शानदार ऑफर है। बता दें कि आधार कार्ड बनाने वाली संस्था यूआईडीएआई (UIDAI) ने अपने यहां कुछ पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती प्रक्रिया से सहायक प्रबंधक, क्वालिटी चेक, उप निदेशक और टेक्निकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन मांगे है। अगर आप भी इन पदों के लिए मांगी गई जरूरी चीजों को पूरा करते हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में आप इस बात का ध्यान रखें कि केवल जरूरी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, एक्सपीरिएंस आदि पूरा करने पर ही आवेदन करें नहीं तो आपके आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा। आइए जानते है आवेदन से जुड़ी पूरी खबर… 

ये योग्यता है जरूरी 

अब हम बात करते है इस नौकरी के लिए क्या योग्यता चाहिए। क्वालिफिकेशन की बात करें तो असिस्टेंट मैनेजर के लिए कैंडिडेट एलएलबी होना चाहिए। वहीं क्वालिटी चेक के लिए कैंडिडेट बीई/बीटेक या लीन सिक्स सिग्मा, आईएसओ 9001 में सर्टिफिकेशन के साथ एमबीए/एमसीए के साथ बीए/बीएससी को वरीयता दी जाएगी। 

डिप्टी डायरेक्टर 

डिप्टी डायरेक्टर के लिए कैंडिडेट केंद्र सरकार का कर्मचारी होना चाहिए या पे मैट्रिक्स लेवल 10 में तीन साल की रेगुलर सर्विस की होनी चाहिए या पे मैट्रिक्स लेवल 9 में लगातार 5 साल तक रेगुलर नौकरी की होनी चाहिए या पे मैट्रिक्स लेवल 8 में लगातार 6 साल तक रेगुलर नौकरी की होनी चाहिए या जरूरी एक्सपीरिएंस के साथ संबंधित ग्रेड में नियमित पद धारण करने वाले राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश सरकार/ सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम/ स्वायत्त संगठन के अधिकारी और सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में चार साल की डिग्री या कंप्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर डिग्री। 

सम्बंधित ख़बरें

संभाजीनगर के नक्षत्रवाड़ी पंप हाउस की मरम्मत अंतिम चरण में, अगले सप्ताह शहर को फिर मिलेगा अतिरिक्त पानी

अब घर बैठे बनेगा Aadhaar Card, बुजुर्ग और दिव्यांगों के लिए UIDAI की खास सुविधा, जानें कैसे करें बुकिंग

रेमो डिसूजा और टाइगर श्रॉफ पहली बार करेंगे साथ काम, मुंबई में शुरू होगा एक्शन प्रोजेक्ट, जल्द होगा बड़ा ऐलान

राम मंदिर चंदा विवाद: कांग्रेस और सामाजिक संगठनों का प्रदर्शन चंपत राय का फूंका पुतला, निष्पक्ष जांच की मांग

टेक्निकल ऑफिसर 

केंद्र सरकार के अधिकारी मूल संवर्ग/ विभाग में नियमित आधार पर अनुरूप पद धारण करते हैं या पे मैट्रिक्स लेवल 7 में तीन साल की नियमित सेवा के साथ या पे मैट्रिक्स लेवल 6 में पांच साल की नियमित सेवा के साथ। राज्य सरकार के अधिकारी! सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम स्वायत्त संगठन अपेक्षित अनुभव के साथ संबंधित ग्रेड में नियमित पद धारण करते हैं।  सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में चार साल की डिग्री या कंप्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर डिग्री। 

8 जनवरी 2023 है आखिरी तारीख, आयु सीमा 

आवेदन की बात करें तो Deputy Director/ Technical Officer के पद पर कैंडिडेट्स 8 जनवरी 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। साथ ही आपको यह भी बता दें कि इन पदों के लिए आयु सीमा 56 साल तक रखी गई है। इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को आवेदन फॉर्म के साथ आवेदक को सभी जरूरी डॉक्यूमेंट अटैच करके आधार ऑफिस के एड्रेस पर भेजना होगा। यहां आपको सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के बारे में जानकारी दी जा रही है।  ज्यादा जानकारी के लिए आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन को देख सकते है। 

महत्वपूर्ण दस्तऐवज 

  • आवेदन फॉर्म
  • सभी अनुभव सर्टिफिकेट
  • आवेदक का आधार कार्ड
  • सभी एजुकेशनल सर्टिफिकेट्स

ऐसे करें UIDAI Recruitment 2022 Online Apply

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले आवेदक को आधार की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। 
  2. फिर यहां पर आपको नोटिफिकेशन चेक करना होगा। 
  3. नोटिफिकेशन में आपको भर्ती से सम्बंधित जो भी जानकारी दी गई है उसे ध्यान से पढ़े। 
  4. आपको चेक करना है की आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है या ऑनलाइन है। 
  5. ऑफलाइन में जिस प्रारूप में आपसे आवेदन पत्र मांगा गया है वह पूरी करें और आधार ऑफिस के पते पर भेजे। 

Job opportunity aadhaar card making organization uidai asked for applications

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 30, 2022 | 01:24 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.