JEE Main 2025: 24 छात्रों ने मारी बाजी, हासिल किया 100 परसेंटाइल, जानिए किस राज्य से कितने टॉपर्स?
दो सत्रों में होने वाले इस एग्जाम में दोनों सत्रों को मिलाकर कुल 15,39,848 यूनिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया, जिनमें से 14,75,103 छात्रों ने परीक्षा दी। जनवरी सत्र में 13,11,544 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
कॉन्सेप्ट फोटो, नवभारत आर्काइव
नई दिल्ली : इंजीनियरिंग की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षा JEE Main 2025 के नतीजे घोषित हो चुके हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा शनिवार को जारी किए गए परिणामों में 24 छात्रों ने 100 परसेंटाइल हासिल कर इतिहास रच दिया है।
JEE Main परीक्षा में इस बार रिकॉर्ड ब्रेकिंग भागीदारी देखी गई। दो सत्रों में होने वाले इस एग्जाम में दोनों सत्रों को मिलाकर कुल 15,39,848 यूनिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया, जिनमें से 14,75,103 छात्रों ने परीक्षा दी। जनवरी सत्र में 13,11,544 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था, वहीं अप्रैल सत्र की बात करें, तो 10,61,840 छात्रों ने आवेदन कराया था। इस बार परीक्षा को 13 भाषाओं में आयोजित किया गया और देशभर के 300 शहरों के साथ-साथ 15 अंतरराष्ट्रीय केंद्रों में भी JEE Main कराया गया।
जानिए किन राज्यों से हैं 100 परसेंटाइल स्कोर करने वाले छात्र
राजस्थान ने सबसे ज्यादा 7 टॉपर्स देकर बाजी मारी, इसके बाद महाराष्ट्र और तेलंगाना से 4-4, उत्तर प्रदेश से 3, पश्चिम बंगाल से 2, जबकि गुजरात, दिल्ली, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से एक-एक छात्र ने 100 परसेंटाइल हासिल किया।
सम्बंधित ख़बरें
Indian Navy: भारतीय नौसेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 12वीं पास तुरंत करें अप्लाई, जानें पूरा प्रॉसेस
CBSE ने जारी किया फेक अलर्ट, 2026 बोर्ड कॉपी री-इवैल्यूएशन रद्द होने की खबर निकली झूठी
RSSB Job 2026: राजस्थान सरकार ने निकाली बंपर भर्तियां, सीनियर और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पदों पर आवेदन शुरू
IIT Tirupati में बिना GATE के MTech का मौका, AI और Data Science समेत कई कोर्स में शुरू हुए आवेदन
महिला उम्मीदवारों में दो छात्राएं टॉपर्स में शामिल हैं –
- देवदत्ता माझी (पश्चिम बंगाल)
- साई मनोरमा गुंथिकोंडा (आंध्र प्रदेश)
JEE Advanced के लिए कटऑफ भी घोषित
JEE Advanced 2025 में बैठने के लिए NTA ने श्रेणीवार कटऑफ भी जारी की है
- सामान्य वर्ग (UR): 93.10 परसेंटाइल
- EWS: 80.38
- OBC-NCL: 79.43
- SC: 61.15
- ST: 47.90
- PwBD (UR): 0.0079 परसेंटाइल
सख्त सुरक्षा इंतजाम
NTA ने परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए AI- बेस्ड वीडियो एनालिटिक्स, 5G जैमर, लाइव CCTV सर्विलांस और बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया। इसके बावजूद 110 छात्रों के परिणाम रोके गए हैं, जब्कि 23 उम्मीदवारों की पहचान में विसंगति पाई गई। अब जो छात्र JEE Main में योग्य पाए गए हैं, वे JEE Advanced 2025 के लिए पात्र होंगे। जो उन्हें देश के प्रमुख IITs में प्रवेश का द्वार खोलता है।
