आज मनाया जा रहा है अंतर्राष्ट्रीय पॉडकास्ट दिवस, जानिए कैसे पॉडकास्टिंग में करियर बनाना होता हैं आसान
पॉडकास्ट एक तरह का ऐसा डिजिटल माध्यम है जिसके जरिए ऑडियो या वीडियो रूप में एक के बाद एक एपिसोड तैयार होते है जिसके अपने विषय होते है। पॉडकास्ट वह जरिया होता है जिसमें ऑडियो और वीडियो पॉडकास्ट के जरिए डिजिटल ऑडियो फाइल को कहीं भी सुन सकते हैं तो वहीं पर वीडियो पॉडकास्ट कहीं पर भी आनंद लेने का जरिया है।
- Written By: दीपिका पाल
पॉडकास्ट में करियर (सौ.सोशल मीडिया)
International Podcast Day 2024: पॉडकास्ट, यानि अपनी बातें लोगों तक बढ़े ही प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना। इस विधा को ही समर्पित करने के लिए दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय पॉडकास्ट दिवस मनाया जाता है जो पॉडकास्टर, श्रोता और कंटेंट क्रिएटर्स को एक साथ प्रस्तुत करने का काम करता है। पहले पॉडकास्ट छोटे से प्रारूप में ही नजर आता था लेकिन अब यह क्रिएटर्स की कमाई का जरिया हो गया है। यूट्यूब पर पॉडकास्टिंग कर क्रिएटर्स जमकर पैसा कमा रहे है।
रेडियो की जगह अब पॉडकास्टिंग ने ले लिया है यहां पर पहले जो कहानियां, गाने हम रेडियो के जरिए सुनते थे वह अब पॉडकास्ट के जरिए सुने जा रहे है। चलिए जानते हैं पॉडकास्टिंग से कमाई और इसके इतिहास के बारे में।
कब से हुई पॉडकास्ट की शुरुआत
यहां पर पॉडकास्ट की शुरुआत पहली बार 2004 से मानी जाती है जहां पर एडम करी और डेव विनर ने इस खास डिजिटल माध्यम को शुरु किया था। उस दौरान डिजिटल रुप से पॉडकास्ट को तकनीकी रूप से आसान बनाने के लिए एक प्रोग्राम डेवलप किया गया तो वहीं पर डेवलपर डेव विनर ने आरएसएस (RSS) फीड में audio files को शामिल करने का तरीका विकसित किया। यहां पर पॉडकास्टिंग वह तकनीक थी जिसमें सुनने वाला अथवा देखने वाला व्यक्ति आसानी से डाउनलोड कर सके और बाद में समय अनुरूप सुन सकते थे।
सम्बंधित ख़बरें
Exclusive: सुदेश भोसले की अनसुनी दास्तान, पोस्टर पेंटर से अमिताभ बच्चन की आवाज तक का सफर; देखें खास इंटरव्यू
निखिल कामत और एलन मस्क के पॉडकास्ट का टीजर वायरल, लोगों ने पूछा- यह सच है या AI
Google Chrome में नया फीचर, अब वेब पेज सुनिए पॉडकास्ट की तरह
‘ऑल अबाउट हर: सोहा अली खान की आवाज़ से महिलाओं को मिलेगी नई पहचान’- पहला एपिसोड आज
कैसे काम करता हैं पॉडकास्ट
यहां पर बताते चलें कि, पॉडकास्ट एक तरह का ऐसा डिजिटल माध्यम है जिसके जरिए ऑडियो या वीडियो रूप में एक के बाद एक एपिसोड तैयार होते है जिसके अपने विषय होते है। पॉडकास्ट वह जरिया होता है जिसमें ऑडियो और वीडियो पॉडकास्ट के जरिए डिजिटल ऑडियो फाइल को कहीं भी सुन सकते हैं तो वहीं पर वीडियो पॉडकास्ट कहीं पर भी आनंद लेने का जरिया है।
पॉडकास्ट में कमाई के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
पॉडकास्ट के जरिए मिलती है जानकारियां
यहां पर पॉडकास्ट के जरिए कई फायदे मिलते है तो वहीं पर यह जानकारी का एक जरिया होता है।
1- पॉडकास्ट को यूट्यूब के जरिए ज्यादा सुना जाने लगा है यानि यह तेजी से लोगों तक अपनी पहुंच बना रहा है। कहा जाता है कि, आज लोग यूट्यूब के जरिए पॉडकास्ट सीरीज तैयार कर लोगों तक रोचक जानकारी पहुंचा रहे है।
2- पॉडकास्ट को रिकॉर्ड करके ऑडियो और वीडियो के लिए रखा जाता है जहां पर इसे सुनने औऱ देखने के लिए कभी भी डाउनलोड किया जा सकता है।
3- पॉडकास्ट के जरिए एजुकेशन, मनोरंजन, न्यूज, टेक्नोलॉजी, फिटनेस, इतिहास आदि की महत्वपूर्ण जानकारी आप करोड़ों लोगो तक पहुंचा सकते हैं। वहीं पर एक्सपर्ट के द्वारा दी गई जानकारी भी शेयर की जाती है।
कैसे पॉडकास्ट के जरिए कमाए पैसा
यहां पर पॉडकास्ट के जरिए लोग पैसा कमा रहे हैं यह बेहद ही आसान तरीका है। यदि आप एक पॉडकास्टर हैं और पॉडकास्ट वीडियो और ऑडियो से पैसे कमाना चाहते हैं तो आपको हर हफ्ते एक विशेष पॉडकास्ट लेके आना पड़ेगा। ताकि आपके विषय से आपके दर्शक औ श्रोता जुड़ सकें। किसी भी एक प्रोडक्ट के बारे में अपने ऑडियंस को बताना होगा इस तरीके से आप इसके बदले में अच्छा पैसा कमा सकते हैं । पॉडकास्ट बनाने के लिए आपको कुछ चीजों की आवश्यकता पड़ेगी जिसमें पॉडकास्ट रिकॉर्ड करने के लिए माइक की आवश्यकता पड़ती है।
ज़ब आपका ऑडियो अच्छा होगा तभी आपका पॉडकास्ट कोई सुनेगा, लेकिन अगर हमारा ऑडियो ही ख़राब क्वालिटी मे होगा तो कोई नहीं सुनना चाहेगा। करने के बाद आपकी आवाज में कोई दिक्कत हो या बैकग्राउंड में कोई लाइट म्यूजिक आप डालना चाहते हैं तो आपको एक ऑडियो एडिटर की जरूरत पद सकती है। इसलिए आप एक अच्छा ऑडियो एडिटर भी साथ में रखें। आपके घर में एक शांत कमरा हो जिसमे कोई भी बाहरी आवाज न आती हो। आपके परिवार में भी कोई ऐसा न हो जो बार बार आपको distrub करता हो।
