6 लाख की नौकरी से 2 करोड़ के पैकेज तक पहुंची भारतीय इंजीनियर, बताई करियर ग्रोथ की 5 सबसे जरूरी ट्रिक्स

Career Growth Tips : पुणे के एक टियर-3 कॉलेज से पढ़ाई करने वाली सॉफ्टवेयर इंजीनियर देवश्री भरतिया ने बताया कि कैसे उन्होंने 6 लाख रुपये से शुरुआत कर अमेरिका में 2 करोड़ रुपये के पैकेज तक पहुंची।
An Indian software engineer revealed the strategies that helped her grow from a Rs 6 lakh salary to a Rs 2 crore role in the US.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

2 Crore Salary Tips : अमेरिका में 2 करोड़ रुपये सालाना पैकेज वाली नौकरी करने वाली भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर Devshree Bharatia इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। देवश्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी करियर जर्नी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने पुणे के एक टियर-3 इंजीनियरिंग कॉलेज से पढ़ाई की और महज 6 लाख रुपये सालाना वेतन वाली नौकरी से अपने करियर की शुरुआत की थी।

उन्होंने कहा कि आज जिस मुकाम पर वह पहुंची हैं, उसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। देवश्री का मानना है कि करियर में तेजी से आगे बढ़ने के लिए सिर्फ तकनीकी ज्ञान ही काफी नहीं होता, बल्कि कुछ रणनीतिक कदम भी बेहद जरूरी होते हैं।

6 लाख से 2 करोड़ रुपये के पैकेज तक पहुंचने का फॉर्मूला

देवश्री ने युवा प्रोफेशनल्स और नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। उनके अनुसार, केवल जॉब पोर्टल्स पर आवेदन करने के बजाय LinkedIn पर मजबूत प्रोफेशनल पहचान बनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि आपकी प्रोफाइल और गतिविधियां अच्छी हों तो रिक्रूटर्स खुद आप तक पहुंच सकते हैं।

इसके अलावा उन्होंने रिज्यूमे को हर नौकरी के अनुसार कस्टमाइज करने की सलाह दी। उनका कहना है कि एक सामान्य रिज्यूमे अक्सर प्रभाव नहीं छोड़ पाता, जबकि जॉब डिस्क्रिप्शन के अनुसार तैयार किया गया ATS-फ्रेंडली रिज्यूमे इंटरव्यू कॉल मिलने की संभावना बढ़ा देता है। उन्होंने हैकाथॉन, प्रोजेक्ट्स और रिसर्च वर्क को भी प्रोफाइल मजबूत करने के लिए अहम बताया।

कई लोग इसे प्रेरणादायक और उपयोगी बता रहे हैं

देवश्री ने यह भी कहा कि नौकरी के लिए मिलने वाली हर अस्वीकृति को व्यक्तिगत असफलता नहीं मानना चाहिए। उनके अनुसार, कई बार ऑनलाइन मौजूद नौकरियां वास्तव में सक्रिय भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा नहीं होतीं।

उन्होंने इंटरव्यू की तैयारी को सफलता की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बताया और कहा कि उम्मीदवारों को डेटा स्ट्रक्चर, सिस्टम डिजाइन, कंपनी के प्रोडक्ट और बिजनेस मॉडल की अच्छी समझ विकसित करनी चाहिए।

सोशल मीडिया पर उनकी यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और हजारों युवा प्रोफेशनल्स इसे प्रेरणादायक और उपयोगी मान रहे हैं। उनका संदेश साफ है कि करियर में बड़ी सफलता किसी एक मौके का परिणाम नहीं, बल्कि लगातार सीखने, खुद को बेहतर बनाने और सही दिशा में मेहनत करने का नतीजा होती है। भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर के इस वायरल वीडियो को कई लोगों ने उपयोगी बताया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com