Indian Bank SO भर्ती 2026: 350 पदों पर मौका, ₹1 लाख तक सैलरी, ऐसे करें आवेदन
Indian Bank SO recruitment 2026 : इंडियन बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 350 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें अलग-अलग विभागों के लिए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
इंडियन बैंक में 350 SO पदों पर भर्ती, ₹1 लाख तक सैलरी के साथ आवेदन शुरू। (फोटो सोर्स - गूगल इमेज)
Specialist Officer Jobs : बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। इंडियन बैंक ने स्पेशिलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2026 के तहत कुल 350 पदों पर वैकेंसी निकाली है।
आवेदन प्रक्रिया 8 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। इस भर्ती में असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजर और सीनियर मैनेजर जैसे पद शामिल हैं, जो बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा मौका है।
इंडियन बैंक में 350 पदों पर वैकेंसी निकली
इस भर्ती के तहत आईटी, क्रेडिट, फाइनेंस, रिस्क मैनेजमेंट, वेल्थ मैनेजमेंट, एचआर, मार्केटिंग, सिक्योरिटी, सिविल इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर जैसे कई विभागों में पद भरे जाएंगे। अलग-अलग पदों के लिए योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
रोजगार योजनाओं के लंबित लोन जल्द मंजूर करें, अमरावती में जिलाधिकारी की बैंकों को सख्त हिदायत
BBMB Recruitment: भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड में अप्रेंटिस के लिए मेरिट से होगा सेलेक्शन, 1 जुलाई है लास्ट डेट
UP Anganwadi Recruitment: बिजनौर और कानपुर नगर में 787 पदों पर भर्ती, 5वीं और 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका
MPSC Group C Recruitment 2026: महाराष्ट्र में 2619 पदों पर निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका
आईटी पदों के लिए BE/BTech (CS/IT/Electronics), MCA या NIELIT ‘B’ लेवल की डिग्री जरूरी है, जबकि फाइनेंस और क्रेडिट पदों के लिए CA, MBA (Finance), ICWA या CFA जैसी प्रोफेशनल योग्यता मांगी गई है। सिविल इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर पदों के लिए संबंधित डिग्री और रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।
ये खबर भी पढ़ें : NPCIL में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती 2026: GATE स्कोर से मिलेगा मौका, ₹1 लाख तक सैलरी
बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका
उम्मीदवारों की आयु सीमा 22 से 45 वर्ष रखी गई है। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक वेतन मिलेगा- स्केल I के लिए ₹48,480 से ₹85,920, स्केल II के लिए ₹64,820 से ₹93,960 और स्केल III के लिए ₹85,920 से ₹1,05,280 तक। इसके अलावा अन्य बैंकिंग भत्ते भी दिए जाएंगे।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़ें, ऑनलाइन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क जमा करें। सामान्य, OBC और EWS वर्ग के लिए शुल्क ₹1000 है, जबकि SC, ST और PWD वर्ग के लिए ₹175 रखा गया है। चयन के बाद उम्मीदवारों को प्रोबेशन पीरियड और कुछ पदों पर बॉन्ड नियम भी पूरा करना होगा।
