IGNOU ने फिर दी खुशखबरी, MA पत्रकारिता में ‘लैटरल एंट्री’ शुरू होगी; सीधे दूसरे साल में मिलेगा दाखिला
IGNOU Admission Update: इग्नू के रजिस्ट्रार एसआरडी डॉक्टर रूपम ने नवभारत को बताया कि इसे तकनीकी कारण से बंद किया गया था। नई शिक्षा नीति के बाद इग्नू के पाठयक्रमों का क्रेडिट सिस्टम बदल गया है।
- Written By: मनोज आर्या
(कॉन्सेप्ट फोटो)
IGNOU Lateral Entry MA Journalism: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविदयालय (इग्नू) ने पत्रकारिता के एमए पाठयक्रम में लैटरल या एमए के दूसरे वर्ष में सीधे प्रवेश के लिए फिर से पाठयक्रम शुरू करने का निर्णय किया है। यह सुविधा एक साल पहले बंद कर दी गई थी। जिसकी वजह से इग्नू से पत्रकारिता जनसंचार में पोस्ट ग्रज्युएट करने वाले छात्रों के सामने असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इसकी वजह यह थी कि इग्नू पहले यह डिप्लेमा करने वालों को सीधे एमए पत्रकारिता में दूसरे वर्ष में प्रवेश देता था।
इस डिप्लोमा को प्रथम वर्ष के समकक्ष माना जाता था। लेकिन लैटरल एंट्री बंद होने से डिप्लोमा करने वाले छात्रों के सामने यह संंकट आ गया था कि उनको एमए के दोनो वर्ष करने की बाध्यता उत्पन्न हो गई थी। जिससे उनका एक वर्ष और फीस भी दोबारा खर्च हो रही थी।
तकनीकी कारणों से बंद हुआ था विकल्प
इस विषय पर बातचीत करते हुए इग्नू के रजिस्ट्रार एसआरडी डॉक्टर रूपम ने नवभारत को बताया कि इसे तकनीकी कारण से बंद किया गया था। नई शिक्षा नीति के बाद इग्नू के पाठयक्रमों का क्रेडिट सिस्टम बदल गया है। पत्रकारिता एमए 80 क्रेडिट का हो गया है। जिसमें प्रथम वर्ष 40 और सेकेंड इयर या दूसरा वर्ष भी 40 क्रेडिट का हो गया है। इससे पहले एमए प्रथम वर्ष 36 और दूसरा वर्ष 36 क्रेडिट का था। वहीं, डिप्लोमा भी 36 क्रेडिट का था।
सम्बंधित ख़बरें
Forest Range Officer Recruitment 2026: वनों के क्षेत्र पदाधिकारी के 16 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त तक करें आवेदन
Indian Army SSC Tech Recruitment 2026: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट के लिए 350 पदों पर भर्ती, 7 अगस्त तक करें आवेदन
ITAT Vacancy 2026: सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी और प्राइवेट सेक्रेटरी के 42 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त तक करें आवेदन
ONGC Recruitment 2026: मेडिकल ऑफिसर के 24 पदों पर भर्ती, 18 अगस्त तक करें आवेदन
36 क्रेडिट के पर दूसरे वर्ष में प्रवेश
इसकी वजह से डिप्लोमा करने वाले के प्रथम वर्ष के 36 क्रेडिट के आधार पर छात्रों को दूसरे वर्ष में प्रवेश दिया जाता था। लेकिन कोर्स 80 क्रेडिट होने पर डिप्लोमा करने वालों को दूसरे वर्ष में लैटरल या सीधे प्रवेश देने में यह समस्या आई कि उनको प्रथम वर्ष के अतिरिक्त 4 क्रेडिट कैसे दिए जाएं। उसके बिना 80 क्रेडिट नहीं होते और अंत में कंप्यूटर सिस्टम उनकी एमए की डिग्री तैयार नहीं करता।
यह भी पढ़ें: MSRTC Recruitment 2026: महाराष्ट्र ST निगम में ड्राइवरों-कंडक्टरों के 17,742 पदों पर निकली बंपर भर्ती
कब से शुरू होगी यह व्यवस्था?
इस समस्या से निपटने के लिए विभाग ने यह विकल्प दिया है कि ऐसे छात्र जिनके पास इग्नू का एक वर्षीय डिप्लोमा है। उनके शेष 4 क्रेडिट के लिए दूसरे वर्ष के अंत में एक अतिरिक्त पेपर ले लिया जाए या फिर उसकी जगह कोई असाइनमेंट या प्रोजेक्ट दे दिया जाए। जिसको 4 क्रेडिट का किया जाएगा। इससे छात्रों के प्रथम वर्ष के 40 क्रेडिट पूरे हो जाएंगे। इस तरह उनको दूसरे वर्ष में लेटरल एंट्री मिल जाएगी। यह व्यवस्था जून-जुलाई के प्रवेश से शुरू हो जाएगा। ऐसे में डिप्लोमा करने वाले छात्रों को कुछ प्रतीक्षा करनी चाहिए।
-नई दिल्ली ब्यूरो से संतोष ठाकुर की रिपोर्ट पर आधारित
