ICAI CA Result 2025: सीए सितंबर 2025 के रिजल्ट हुए जारी, जानें कौन बना टॉपर
CA Foundation Result: आईसीएआई की ओर से CA Result September 2025 आज ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट icai.org एवं icai.nic.in पर जारी कर दिया गया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
ICAI CA Result 2025
ICAI CA Result Sep 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए सितंबर 2025 परीक्षा के तीनों स्तरों फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल के नतीजे घोषित कर दिए हैं. रिजल्ट के साथ ही आईसीएआई ने देशभर के टॉपर्स की सूची भी जारी की है. इस बार देश के अलग-अलग शहरों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किए हैं. जो अभ्यर्थी सीए फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर देख सकते हैं. आइए जानते हैं कौन बना टॉपर.
सीए फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन के टॉपर्स
फाइनल परीक्षा में धामनोद के मुकुंद अग्रवाल ने 500 अंक (83.33%) प्राप्त कर अखिल भारतीय रैंक 1 हासिल की. हैदराबाद के तेजस मुंदड़ा 492 अंक (82%) के साथ दूसरे और अलवर के बकुल गुप्ता 489 अंक (81.50%) के साथ तीसरे स्थान पर रहे.
सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में जयपुर की नेहा खानवानी ने 505 अंक (84.17%) के साथ देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया. अहमदाबाद की कृति शर्मा 503 अंक (83.83%) के साथ दूसरे और मुंबई के अक्षत नौटियाल 500 अंक (83.33%) के साथ तीसरे स्थान पर रहे.
सम्बंधित ख़बरें
पेट्रोल-डीजल बचाएं, वर्क फ्रॉम होम करें….हमारे पास बड़े-बड़े तेल के कुएं नहीं, PM मोदी ने क्यों कहा ऐसा?
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
मॉर्गन स्टेनली ने की बड़ी भविष्यवाणी, परमाणु ऊर्जा बनेगा भारत का ‘गेम चेंजर’, 2047 तक के लिए तैयार है प्लान
एम्स दिल्ली छोड़कर क्यों जा रहे हैं डॉक्टर? भारत के सबसे बड़े अस्पताल में किस खेल का शिकार हो रहे मरीज
वहीं, सीए फाउंडेशन परीक्षा में चेन्नई की एल. राजलक्ष्मी ने 360 अंक (90%) के साथ टॉप किया. सूरत के प्रेम अग्रवाल 354 अंक (88.50%) के साथ दूसरे और मुंबई के नील शाह 353 अंक (88.25%) के साथ तीसरे स्थान पर रहे.
तीनों स्तरों की पास प्रतिशत दर
सीए फाइनल परीक्षा में दोनों ग्रुपों में शामिल अभ्यर्थियों का कुल पास प्रतिशत 16.23% रहा. ग्रुप I में 24.66% और ग्रुप II में 25.26% छात्र पास हुए. दोनों ग्रुपों में शामिल 16,800 परीक्षार्थियों में से 2,727 सफल हुए, जिससे इस सत्र में 11,466 नए चार्टर्ड अकाउंटेंट बने. इंटरमीडिएट परीक्षा में ग्रुप I की पास दर 9.43%, ग्रुप II की 27.14% और दोनों ग्रुपों की कुल पास दर 10.06% रही.
यह भी पढ़ें- LLB में लड़कियों का दबदबा, महाराष्ट्र में 3 साल में बढ़ी 1,124 सीटें, नागपुर में सर्वाधिक एंट्री
वहीं, फाउंडेशन परीक्षा में 98,827 में से 14,609 उम्मीदवार सफल हुए. कुल पास प्रतिशत 14.78% रहा. इनमें 15.74% पुरुष और 13.76% महिला उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की. परीक्षा देशभर के 544 केंद्रों पर आयोजित की गई थी.
