कम सैलरी से परेशान होकर जॉब मत छोड़िए, इन टिप्स की मदद से हाइक करवाइए
अगर आप भी कम सैलरी को लेकर परेशान हैं, तो आपकी ये समस्या का समाधान करने के लिए हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। इन टिप्स के जरिए आप अपने बॉस से सैलरी हाइक की डिमांड कर सकते हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
सैलरी हाइक (सौ. सोशल मीडिया )
अगर आप कम सैलरी के चलते जॉब छोड़ने का विचार कर रहे हैं, तो थोड़ा ठहरिए। हम आपको कुछ ऐसी टिप्स और ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिससे आप जबरदस्त सैलरी हाइक पा सकते हैं। कई बार बढ़ती महंगाई के चक्कर में आप सोचते हैं कि इतने कम पैसे में घर कैसे चलेगा। ना तो घर ढंग से चल रहा है और ना बच्चों की पढ़ाई का खर्चा पूरा हो पा रहा है।
अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं, तो ये खबर बिल्कुल आपके लिए ही हैं। आइए हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसके कारण आप अपने बॉस से सैलरी बढ़ाने को लेकर चर्चा कर सकते हैं और इससे आपकी मासिक आय में भी बूस्ट मिल सकता हैं।
बॉस से अच्छे तरीके से बात करें
सैलरी हाइक के लिए अपने बॉस से खुलकर लेकिन प्रोफेशनल वे में बात जरूर करें। अपनी अचीवमेंट्स, कंपनी के लिए वैल्यू और प्रोजेक्ट्स में योगदान को हाइलाइट करें। पहले से मीटिंग फिक्स करके रखे और डेटा के साथ अपनी बात सामने रखें। आपके काम से कंपनी को कितना फायदा हुआ ये आंकड़ा भी अपने बॉस के सामने रखें।
सम्बंधित ख़बरें
HP Police Constable Recruitment: हिमाचल पुलिस में 734 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवार करें आवेदन
NHSRCL Recruitment 2026: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में 237 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती,
BPSSC Forest Range Officer Vacancy: बिहार में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के 16 पदों पर भर्ती, आवेदन 16 जुलाई से शुरू
CG High Court Recruitment: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में भर्ती, 62 हजार तक सैलरी
परफॉर्मेंस को करें ट्रैक
सबसे पहले आप अपने काम का रिकॉर्ड रखना शुरू कर दें। हर प्रोजेक्ट, सक्सेस स्टोरी और क्लाइंट फीडबैक को डॉक्यूमेंट भी करें। इससे सैलरी डिडक्शन के टाइम आपके पास इस बात के पुख्ता सबूत होंगे कि आप हाइक पाने के हकदार हैं। अगर आपने अपनी शिफ्ट से ज्यादा रुककर कंपनी के लिए काम किया है, तो ये भी जरूर मेंशन करें। इससे आपको ज्यादा फायदा होगा।
NEET UG रिजल्ट को लेकर आज एमपी हाईकोर्ट में होगी सुनवाई, स्टूडेंट्स के भविष्य का आएगा फैसला
मार्केट वैल्यू करें चेक
इन सभी चीजों के अलावा आप जिस इंडस्ट्री में काम करते हों। उस इंडस्ट्री में अपनी पोस्ट के अनुसार मार्केट में चल रही सैलरी के बारे में पता लगाएं। अगर आपकी सैलरी बाकी कंपनियों की तुलना में काफी कम है, तो अपने बॉस से इस मुद्दे पर डिस्कस जरूर करें। अगर ऐसे में भी बात नहीं बनती हैं, तो किसी सीनियर की मदद लेकर या फिर प्रोफेशनल जॉब साइट लिंक्डइन की मदद से नौकरी स्विच करें।
