हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज करेगी 8,000 लोगों की भर्ती, अनएकेडमी ने फिर निकाले 250 कर्मचारी

अनएकेडमी ने जहां एक बार फिर कंपनी में बड़ी छंटनी की है। कंपनी ने इस बार फिर रिस्ट्रक्चरिंग का हवाला देते हुए छंटनी का यह बड़ा फैसला लिया है। उधर हैक्सावेयर टेक्नोलॉजी इस साल भारत समेत दुनियाभर में 8,000 लोगों की भर्ती करने की योजना बना रही है।
Hexaware Technologies-unacademy
(डिज़ाइन फोटो )
Published on
Updated on

नई दिल्ली: एडटेक स्टार्टअप अनएकेडमी ने जहां एक बार फिर कंपनी में बड़ी छंटनी की है। वहीं इसी प्रक्रिया को कंपनी ने रिस्ट्रक्चरिंग का हवाला दिया है। कंपनी साथ ही इसे कारोबारी दक्षता बढ़ाने का भी कदम बता रही है। इसके उलट आईटी सेवा प्रदाता हैक्सावेयर टेक्नोलॉजी इस साल भारत समेत दुनियाभर में 8,000 लोगों की भर्ती करने की योजना बना रही है। हैक्सावेयर की मानें तो  देशों में प्रतिभाओं को नियुक्त करने की योजना पर काम कर रहे हैं।

जानकारी दें कि सॉफ्ट बैंक समर्थितअनएकेडमी ने इस बार 250 कर्मचारियों को नौकरी से बाहर कर दिया है। इनमें से 100 कर्मचारी बिजनेस डेवलपमेंट और मार्केटिंग डिपार्टमेंट में कार्यरत थे। इसके अलावा, 150 कर्मचारी सेल्स टीम से थे। कंपनी ने इस बार फिर रिस्ट्रक्चरिंग का हवाला देते हुए छंटनी का यह बड़ा फैसला लिया।

इस बाबत अनएकेडमी ने बाकयदा एक स्टेटमेंट जारी कर कहा, 'कंपनी के ऑपरेशन को सही करने और कारोबारी दक्षता बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। इसी प्रक्रिया में कंपनी के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए रिस्ट्रक्चरिंग की गई है। यह सतत वृद्धि और लाभप्रदता के लिये जरूरी हो गया था।'

पहले भी की जा चुकी है छंटनी

बता दें कि अनएकेडमी ने बीते 2 साल में करीब 4 हजार लोगों को नौकरी से छंटनी की है। हालांकी यह छंटनी कई चरणों में हुई है। जहां अप्रैल 2022 में कंपनी में 6000 कर्मचारी थे। वहीं यह संख्या अब घटकर मात्र 2000 ही रह गई है। बीते साल मार्च में कंपनी ने एक साथ 12% कर्मचारियों को बाहर कर दिया था। खुद को-फाउंडर और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर हेमेश सिंह ने करीब एक महीना पहले ही कंपनी के को-एग्जीक्यूटिव रोल से एडवाइजरी रोल के लिए खुद को ही शिफ्ट कर लिया था। यह भी गौर करने लायक बात है कि कंपनी के को-फाउंडर और CEO गौरव मुंजाल ने 30 मार्च, 2023 सुबह बस एक छोटे से मैसेज के जरिए ही छंटनी की जानकारी दी थी। तब इस मैसेज में बस यह कहा गया था कि कंपनी कॉस्ट कटिंग और बिजनेस को और भी प्रॉफिटेबल बनाने के लिए छंटनी कर रही है।

जानें कंपनी की वर्तमान वैल्यूएशन

अनएकेडमी कंपनी की स्थापना गौरव मुंजाल, रोमन सैनी और हेमेश सिंह ने साल 2015 में की थी। कंपनी तब से अब तक करीब 7,318 करोड़ रुपए की फंडिंग जुट चुकी है। कंपनी ने अगस्त 2021 में करीब 3,672 करोड़ रुपए की फंडिंग जुटाई थी। उस समय कंपनी की वैल्यूएशन 28,379 करोड़ रुपए तक जा पहुंची थी।

हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज  8,000 लोगों की करेगी भर्ती

इधर हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज इस साल अपने कर्मचारियों की संख्या में 6,000 से लेकर 8,000 तक की बढ़ोतरी करेगी। इनमें से करीब 4,000 कर्मचारियों की भर्ती अकेले भारत में ही की जाएगी। हेक्सावेयर ने एक बयान में कहा कि कंपनी में फिलहाल लगभग 30,000 कर्मचारी कार्यरत हैं।

हेक्सावेयर  इस बाबत भारत, अमेरिका, कनाडा, मेक्सिको, पोलैंड और ब्रिटेन में स्थित अपने केंद्रों में भर्ती के लिए अभियान चलाएगी। भारत में यह भर्ती  हैदराबाद, नोएडा, कोयंबटूर, देहरादून और बेंगलुरु सहित कई स्थानों के लिए की जाएगी। नवी मुंबई स्थित कंपनी हेक्सावेयर के 16 देशों में 45 से अधिक कार्यालय हैं।(एजेंसी इनपुट के साथ) 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com