

Haryana Clerk Vacancy : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के अंतर्गत कार्यरत सोसायटी फॉर सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट ऑफ स्टाफ इन सबोर्डिनेट कोर्ट्स (SSSC) ने हरियाणा की जिला अदालतों में क्लर्क पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1265 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और योग्य उम्मीदवार 23 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए शानदार अवसर है जो न्यायिक विभाग में करियर बनाना चाहते हैं।
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी को कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना चाहिए। उम्मीदवार ने मैट्रिक या उससे उच्च कक्षा में हिंदी या संस्कृत विषय का अध्ययन किया होना चाहिए।
आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार 5 वर्ष तक की आयु छूट प्रदान की जाएगी।
चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट (CPT) और दस्तावेज सत्यापन शामिल होंगे। हालांकि अंतिम मेरिट सूची केवल लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी, जबकि कंप्यूटर टेस्ट क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा। लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी विषय से कुल 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे तथा गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।
आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 1200 रुपये और महिला उम्मीदवारों के लिए 875 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं SC, BC, EWS और पूर्व सैनिक वर्ग के उम्मीदवारों को 710 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि हरियाणा के दिव्यांग अभ्यर्थियों को शुल्क से छूट दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट SSSC Official Website पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।