Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अब PhD के लिए मास्टर्स जरूरी नहीं, ग्रेजुएशन करने वाले छात्र भी हो सकेंगे नेट परीक्षा में शामिल

अब यूजीसी परीक्षा में शामिल होने और पीएचडी डिग्री की पात्रता के लिए मास्टर्स डिग्री का होना जरूरी नहीं ग्रेजुएशन का विद्यार्थी भी शामिल हो सकता है। इसे लेकर यूजीसी ने नोटिफिकेशन जारी किया है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Apr 22, 2024 | 09:21 AM

यूजीसी ने जारी किया नया नोटिफिकेशन (Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: 20 अप्रैल से यूजीसी ने नेट परीक्षा 2024 (UGC Net Exam 2024) के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरु कर दी है जिसके साथ छात्र 10 मई तक आवेदन भर सकेंगे। इसके साथ ही यूजीसी (University Grant Commission) ने नेट की तैयारी करने वाले छात्रों को बड़ी खुशखबरी दी है। जिसके साथ अब नेट परीक्षा में शामिल होने के लिए मास्टर्स डिग्री की जरूरत नहीं होगी चार वर्षीय ग्रेजुएशन करने वाला छात्र भी आवेदन कर सकता है। इसे लेकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने इस बात की जानकारी दी।

जानिए क्या है नोटिफिकेशन

यहां पर जानकारी देते हुए यूजीसी के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने बताया कि ‘‘चार साल की स्नातक डिग्री वाले अभ्यर्थी अब सीधे पीएचडी कर सकते हैं और नेट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। ऐसे उम्मीदवारों को जिस भी विषय में वे पीएचडी करना चाहते हैं, उसमें करने की अनुमति होगी, भले ही उन्होंने किसी भी विषय में चार वर्षीय स्नातक डिग्री प्राप्त की हो।’’ इसके अलावा नियम में यह भी कहा कि, चार साल या आठ सेमेस्टर के स्नातक डिग्री कार्यक्रम में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों के पास कुल मिलाकर न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक या इसके समकक्ष ग्रेड प्राप्त होना चाहिए।

इन वर्गो को मिल सकती है छूट

यूजीसी के नोटिफिकेशन के अनुसार अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), दिव्यांग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और कुछ अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए पांच प्रतिशत अंक या इसके समकक्ष ग्रेड की छूट दी जा सकती है। बता दें इस साल के यूजीसी की परीक्षा 2024 के लिए आवेदन शुरू हो गए है जिसकी परीक्षा 10 जून से शुरु होगी, 6 साल बाद पहला मौका है कि, परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी।

सम्बंधित ख़बरें

UGC NET June 2026: यूजीसी नेट का रजिस्ट्रेशन आज रात बंद, रात 11.50 बजे से पहले भरें फॉर्म, NTA का अलर्ट

UGC NET June 2026 Form Warning: फॉर्म भरते समय भूलकर भी न करें ये गलती, आवेदन हो जाएगा रद्द

प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस: बिना पीएचडी और नेट के भी अब बन सकेंगे यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर

असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए कितना पढ़ना है जरूरी, यहां जानें पूरी जानकारी

Graduation students will also be able to appear in ugc net exam

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 22, 2024 | 09:16 AM

Topics:  

  • UGC Net Exam

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.