GAIL Executive Recruitment 2027: GATE स्कोर से मिलेगी नौकरी, 17 फरवरी से शुरू होंगे आवेदन, जाने पूरी डिटेल

GAIL Executive Trainee Vacancy: GAIL एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती 2027 के लिए 17 फरवरी से आवेदन शुरू होंगे। GATE 2027 स्कोर के आधार पर चयन होगा, इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स 18 मार्च तक अप्लाई कर सकेंगे।
GAIL Executive Trainee Recruitment 2027
GAIL गेल एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती 2027सोर्स-सोशल मीडिया
Published on
Updated on

GAIL Apply Online: इंजीनियरिंग कर चुके युवाओं के लिए GAIL (इंडिया) लिमिटेड में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। कंपनी ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसके तहत उम्मीदवारों का चयन GATE 2027 स्कोर के आधार पर किया जाएगा।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 फरवरी 2027 से शुरू होगी और अभ्यर्थी 18 मार्च 2027 तक आधिकारिक वेबसाइट gailonline.com पर आवेदन कर सकेंगे। केमिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इंस्ट्रूमेंटेशन समेत विभिन्न इंजीनियरिंग डिसिप्लिन के उम्मीदवार इस भर्ती में हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि आवेदन के लिए GATE 2027 परीक्षा देना अनिवार्य होगा।

GATE 2027 स्कोर के आधार पर होगी भर्ती

GAIL की इस भर्ती के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे जो GATE 2027 परीक्षा में शामिल होंगे। अभ्यर्थियों को पहले GATE 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन कर निर्धारित शेड्यूल के अनुसार परीक्षा देनी होगी।

उम्मीदवार जिस एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (Executive Trainee) पद के लिए आवेदन करेगा, उसे उसी संबंधित GATE 2027 पेपर में शामिल होना अनिवार्य होगा। इसके बाद GATE स्कोर और उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर योग्य अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

किस पद के लिए कौन-सी डिग्री चाहिए?

GAIL के एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग डिसिप्लिन में बैचलर डिग्री (B.E./B.Tech) होना अनिवार्य है। साथ ही डिग्री में कम से कम 65% अंक होने चाहिए।

कितनी होनी चाहिए आयु सिमा?

GAIL एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के सभी डिसिप्लिन के पदों के लिए अधिकतम उम्र 26 साल तय की गई है। उम्मीदवार की उम्र की गणना 18 मार्च 2027 के आधार पर की जाएगी।

GATE 2027 स्कोर के आधार पर होगी शॉर्टलिस्टिंग

GAIL की इस भर्ती में चयन का सबसे महत्वपूर्ण आधार GATE 2027 स्कोर होगा। उम्मीदवारों को पहले GATE 2027 परीक्षा देना अनिवार्य है।

इसके बाद प्राप्त स्कोर और कंपनी की रिक्तियों के अनुसार अभ्यर्थियों को अगले चयन चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। ध्यान रहे कि उम्मीदवार जिस एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पद के लिए आवेदन करेगा, उसे उसी संबंधित GATE 2027 पेपर में शामिल होना होगा।

GAIL Executive Trainee Recruitment 2027
SI Recruitment: दिल्ली पुलिस-CAPF में दरोगा बनने का मौका, 1,871 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और परीक्षा पैटर्न

भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन

GAIL की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • GAIL की आधिकारिक वेबसाइट gailonline.com पर जाएं।

  • होमपेज पर Executive Trainee Recruitment लिंक पर क्लिक करें।

  • अपनी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी विवरण सही-सही भरें।

  • जहां लागू हो, वहां आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  • फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर उसकी प्रिंट कॉपी सुरक्षित रख लें।

17 फरवरी से शुरू होंगे आवेदन

GAIL एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 फरवरी 2027 से शुरू होंगे। इच्छुक उम्मीदवार 18 मार्च 2027 तक अपना आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे।

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए GATE 2027 में शामिल होना अनिवार्य है। उम्मीदवार को अपने संबंधित डिसिप्लिन का सही GATE पेपर चुनना होगा, क्योंकि GATE 2027 के स्कोर के आधार पर ही GAIL अगले चयन चरण के लिए शॉर्टलिस्टिंग करेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com