पढ़ाई के साथ सीखें जापानी, जर्मन और फ्रेंच जैसी भाषाएं, करियर में मिल सकते हैं नए मौके

Foreign Language Courses: हिंदी और अंग्रेजी के अलावा जापानी, जर्मन और फ्रेंच जैसी विदेशी भाषाएं सीखकर करियर के नए विकल्प तलाश सकते हैं। जानें विदेशी भाषा सीखने के फायदे।
Foreign Language Career
विदेशी भाषा में बनाए करियरसोर्स-एआई नीर्मित
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • जापानी, जर्मन और फ्रेंच जैसी भाषाएं सीखने से अनुवाद, टूरिज्म और भाषा शिक्षण जैसे क्षेत्रों में अवसर मिल सकते हैं।

  • विदेशी भाषा का चुनाव अपनी रुचि, पढ़ाई और करियर के लक्ष्य के अनुसार करें।

  • CBSE की 2026-27 की तीन भाषा संबंधी गाइडलाइन के लिए आधिकारिक दिशा-निर्देश जरूर देखें।

Foreign Language Career Options: आज के समय में सिर्फ डिग्री हासिल करना ही काफी नहीं है, बल्कि नई स्किल सीखना भी जरूरी हो गया है। हिंदी और अंग्रेजी के अलावा किसी दूसरी भाषा की जानकारी होने से करियर के कुछ नए विकल्प मिल सकते हैं।

जापानी, जर्मन, फ्रेंच और स्पैनिश जैसी भाषाएं सीखकर छात्र अनुवाद, पर्यटन, भाषा प्रशिक्षण और कस्टमर सपोर्ट जैसे क्षेत्रों में काम तलाश सकते हैं। हालांकि, नौकरी के अवसर भाषा में आपकी पकड़, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव पर भी निर्भर करते हैं। आइए जानते हैं कि कौन-सी विदेशी भाषा सीखना आपके लिए उपयोगी हो सकता है और सीबीएसई का नया नियम क्या है।

इटालियन भाषा सीखने में भी है रुचि

इटालियन भाषा मुख्य रूप से इटली में बोली जाती है। इसके अलावा स्विट्जरलैंड और सैन मारिनो जैसे क्षेत्रों में भी इसका इस्तेमाल होता है। फैशन, डिजाइन, पर्यटन और इटली से जुड़े कारोबार में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए यह भाषा उपयोगी हो सकती है।

इटालियन सीखने से अनुवाद, पर्यटन और भाषा प्रशिक्षण जैसे क्षेत्रों में काम तलाशने का विकल्प मिल सकता है। हालांकि, इन क्षेत्रों में अवसर पाने के लिए संबंधित काम की जानकारी और अनुभव भी मायने रखते हैं।

Italian course student
इटालियन भाषा सोर्स-सोशल मीडिया
Foreign Language Career
विदेश में पढ़ाई करनी है? जानें कौन-से एंट्रेंस एग्जाम देने होंगे, IELTS से GMAT तक पूरी जानकारी

फ्रेंच भाषा भी बन सकती है करियर का विकल्प

बता दें कि फ्रेंच भाषा कई दुनिया के देशों में बोली जाती है। इसे सीखने के बाद पर्यटन, होटल, अनुवाद, भाषा प्रशिक्षण और अंतरराष्ट्रीय कस्टमर सपोर्ट जैसे क्षेत्रों में अवसर तलाशे जा सकते हैं।

यह भाषा उन छात्रों के लिए भी उपयोगी हो सकती है, जो विदेश में पढ़ाई या नौकरी करने की योजना बना रहे हैं। फ्रेंच सीखने के लिए ऑनलाइन क्लास, भाषा सीखने वाले ऐप और नियमित अभ्यास की मदद ली जा सकती है। शुरुआत में सामान्य शब्दों और रोजमर्रा की बातचीत पर ध्यान देना बेहतर रहेगा।

French Language Course
फ्रेंच भाषासोर्स- इमेज बाजार

जर्मन भाषा सीखकर कहां मिल सकता है काम?

जर्मनी इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल, रिसर्च और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में जाना जाता है। जर्मन भाषा सीखने से उन लोगों को मदद मिल सकती है, जो जर्मनी में पढ़ाई करना चाहते हैं या वहां की कंपनियों के साथ काम करने में रुचि रखते हैं।

इस भाषा का इस्तेमाल अनुवाद, भाषा सिखाने, पर्यटन और कंपनियों में बातचीत से जुड़े कामों में हो सकता है। जर्मनी में पढ़ाई के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को संबंधित विश्वविद्यालय और कोर्स की भाषा संबंधी शर्तें भी देखनी चाहिए। हर कोर्स के लिए जर्मन भाषा जरूरी हो, ऐसा नहीं है।

German Language Course
जर्मन भाषासोर्स- सोशल मीडिया

जापानी भाषा सीखने से क्या होगा फायदा?

जापान टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों में अपनी पहचान रखता है। ऐसे में जापानी भाषा सीखने वाले छात्रों के लिए उन कंपनियों में काम तलाशने का विकल्प हो सकता है, जिनका जापान के साथ कारोबार है। इस भाषा की जानकारी अनुवाद, भाषा प्रशिक्षण, कस्टमर सपोर्ट और कारोबारी बातचीत जैसे कामों में उपयोगी हो सकती है।

अगर आप जापान में पढ़ाई या नौकरी करने की योजना बना रहे हैं, तो जापानी भाषा सीखना आपके लिए मददगार रहेगा। शुरुआत में जापानी भाषा का बेसिक कोर्स किया जा सकता है। इसके बाद रोजाना नए शब्द सीखने, भाषा सुनने और छोटे वाक्य बोलने का अभ्यास करना चाहिए।

Japanese Language Course
जापानी भाषा सोर्स-इमेज बाजार

पुर्तगाली और स्पैनिश भाषा से क्या मिलेंगे विकल्प?

पुर्तगाली: यह भाषा पुर्तगाल और ब्राजील समेत कई देशों में बोली जाती है। पुर्तगाली सीखने वाले लोग अनुवाद, पर्यटन, भाषा प्रशिक्षण और उन कंपनियों में काम तलाश सकते हैं, जिनका इन देशों के साथ कारोबार है। तो वहीं इस भाषा को सीखने के लिए 24 हफ्तों का समय लग सकता हैं अगर आप सिखना चाहतें हैं तो सीख सकतें हैं।

स्पैनिश: स्पैनिश दुनिया की प्रमुख भाषाओं में से एक है। स्पेन और मेक्सिको समेत कई देशों में इसका इस्तेमाल होता है। जबकि दुनियाभर में इसे बोलने वाले 54.5 करोड़ लोग हैं। इस भाषा की जानकारी पर्यटन, अनुवाद, शिक्षण और अंतरराष्ट्रीय कस्टमर सपोर्ट जैसे क्षेत्रों में उपयोगी हो सकती है।

Spanish Language Course
स्पैनिश दुनिया की प्रमुख भाषाओं में से एक हैसोर्स-सोशल मीडिया

इन दोनों भाषाओं को सीखने से पहले यह तय करना अच्छा रहेगा कि आप किस क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। इससे सही कोर्स चुनने और सीखने की दिशा तय करने में मदद मिलेगी।

Foreign Language Career
PhD के बाद सिर्फ प्रोफेसर बनना जरूरी नहीं, इन सरकारी और प्राइवेट नौकरियों में भी बना सकते हैं करियर

विदेशी भाषा सीखने से पहले किन बातों का रखें ध्यान?

किसी भी विदेशी भाषा को चुनने से पहले अपने लक्ष्य को समझना जरूरी है। अगर आप जापान में पढ़ाई या नौकरी करना चाहते हैं, तो जापानी भाषा उपयोगी हो सकती है। इसी तरह जर्मनी से जुड़े अवसरों के लिए जर्मन और फ्रेंच बोलने वाले देशों में पढ़ाई या काम करने की योजना के लिए फ्रेंच पर विचार किया जा सकता है।

भाषा सीखने के लिए शुरुआत में बेसिक कोर्स चुनें और नियमित अभ्यास करें। साथ ही, यह भी देखें कि संबंधित भाषा की कौन-सी दक्षता नौकरी या विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए जरूरी है। सिर्फ भाषा जानना नौकरी की गारंटी नहीं है, लेकिन सही योग्यता और अनुभव के साथ यह आपके कौशल को बेहतर बना सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com