- Hindi News »
- Career »
- Education Ministry Asked Ncert To Review And Update Textbooks On An Annual Basis
अब NCERT हर साल पाठ्यपुस्तकों को करेगा अपडेट, शिक्षा मंत्रालय ने दिया निर्देश
शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद से अपनी पाठ्यपुस्तकों की सालाना आधार पर समीक्षा करने और नये अकादमिक सत्र शुरू होने से पहले इन्हें अद्यतन करने को कहा है।
- Written By: अक्सा अंसारी

शिक्षा मंत्रालय का NCERT को निर्देश (डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: शिक्षा मंत्रालय (Education Ministry) ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (National Council of Educational Research and Training, NCERT) से अपनी पाठ्यपुस्तकों (Textbooks) की सालाना आधार पर समीक्षा करने और नये अकादमिक सत्र शुरू होने से पहले इन्हें अद्यतन करने को कहा है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। अबतक, एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों को अद्यतन करने पर कोई दिशानिर्देश नहीं था। हालांकि, एनसीईआरटी ने 2017 से पाठ्यपुस्तकों की समय-समय पर समीक्षा की है और उनकी सामग्री को अद्यतन किया है।
कोविड महामारी के कारण स्कूलों के बंद रहने के मद्देनजर पाठ्यक्रम को छोटा करने की एक कवायद भी की गई थी लेकिन इसपर, एक खास एजेंडा के तहत पाठ्यपुस्तकों से कुछ अंश हटाने के आरोप लगे थे। सूत्रों ने बताया, ‘‘आज की तेजी से बदलती दुनिया में, यह जरूरी है कि पाठ्यपुस्तकें पूरी तरह से अद्यतन रहें। एनसीईआरटी को सालाना आधार पर एक समीक्षा करने और नये अकादमिक सत्र शुरू होने से पहले (पाठ्यपुस्तकों को) अद्यतन करने को कहा गया है।” उन्होंने कहा, ‘‘एनसीईआरटी की पुस्तकें प्रकाशित होने पर कई साल तक उसी रूप में नहीं रहनी चाहिए। छपाई से पहले हर साल उनकी समीक्षा की जानी चाहिए और यदि कोई बदलाव किया जाता है या कुछ नये तथ्य जोड़े जाने हैं, तो उन्हें पुस्तकों में शामिल किया जाना चाहिए। उदाहरण के लिए, कृत्रिम मेधा (एआई) जैसे विषय।”
वर्तमान में, एनसीईआरटी पिछले साल घोषित राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (एनसीएफ) के अनुसार पाठ्यपुस्तकें तैयार करने की प्रक्रिया में जुटी है। सूत्रों ने बताया, ‘‘नये पाठ्यक्रम के अनुसार पाठ्यपुस्तकें सभी कक्षाओं के लिए 2026 तक तैयार हो जाएंगी…नयी एनसीएफ की तर्ज पर सभी कक्षाओं के लिए सारी पाठ्यपुस्तकें जारी करने में कम से कम दो साल का समय लगेगा।” इस साल, एनसीईआरटी ने तीसरी और छठी कक्षाओं के लिए नयी पाठ्पुस्तकें जारी की हैं।
सम्बंधित ख़बरें
NCERT: भुवनेश्वर और शिलॉन्ग के सरकारी स्कूल में ‘प्रिंसिपल’ बनने का सुनहरा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
नागपुर: 9वीं की NCERT पुस्तकों की कमी पर युवासेना का हल्लाबोल; जिलाधिकारी कार्यालय पर निकाला मोर्चा
कोर्ट के फैसलों को ‘गलत’ कहना अब अपराध नहीं, CJI बोले- फैसलों की आलोचना न्यायपालिका का अपमान नहीं
न्यायपालिका में करप्शन वाले चैप्टर पर NCERT ने मांगी माफी, लोगों से किताब लौटाने की अपील
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Education ministry asked ncert to review and update textbooks on an annual basis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मिडिल ईस्ट की जंग और ट्रंप का डर! Share Market में हाहाकार, क्या अब और गिरेगा मार्केट? जानें एक्सपर्ट्स की राय
Apr 03, 2026 | 05:57 PMIPL 2026 के शुरुआत में ही केविन पीटरसन ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, ये 4 टीमें पहुंचेगी प्लेऑफ में
Apr 03, 2026 | 05:56 PMGadchiroli News: रोजगार निर्मिति में 100% लक्ष्य पूर्ण, राज्य में आठवें स्थान पर जिला
Apr 03, 2026 | 05:54 PM‘रामायण’ टीजर में रणबीर कपूर को दादी ने बताया “आलिया का पति”, क्यूट वीडियो हुआ वायरल
Apr 03, 2026 | 05:53 PMअसम चुनाव: ‘लव जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे…’, CM योगी आदित्यनाथ ने कही बड़ी बात; कांग्रेस पर साधा निशाना
Apr 03, 2026 | 05:52 PMAmbedkar Jayanti: महाराष्ट्र में ‘विचारों का उत्सव’ मनाएगी फडणवीस सरकार, चैत्यभूमि पर होगा ड्रोन शो
Apr 03, 2026 | 05:45 PMघर आया LPG गैस सिलेंडर तो महिला ने उतारी आरती, शर्मा गया डिलिवरी ब्वाय, देखें वीडियो
Apr 03, 2026 | 05:43 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














