DJB Internship 2026: दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप शुरू, ₹15,000 प्रति माह मिलेगा स्टाइपेंड; देखें पूरी डिटेल

DJB Internship Apply Online Google Form: दिल्ली जल बोर्ड ने 'यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026' के लिए आवेदन मांगे हैं। 6 महीने की इंटर्नशिप है। अंतिम तिथि 15 अक्टूबर है।
Delhi Jal Board Young Aqua Leaders Internship 2026
दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप शुरूसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Delhi Jal Board Young Aqua Leaders Internship 2026: दिल्ली में जलापूर्ति, वेस्टवाटर मैनेजमेंट और सीवेज ट्रीटमेंट सिस्टम को करीब से समझने और प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का युवाओं के पास शानदार मौका है। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने 'यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026' के लिए आधिकारिक तौर पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 6 महीने का विशेष इंटर्नशिप कार्यक्रम स्नातक के छात्रों, हाल ही में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा कर चुके अभ्यर्थियों के लिए तैयार किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 15,000 रुपये तक का स्टाइपेंड (6 महीने में कुल 90,000 रुपये ) प्रदान किया जाएगा।

इस इंटर्नशिप के प्रत्येक साइकिल में कुल 40 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिनका चयन उनके एकेडमिक रिकॉर्ड और 'स्टेटमेंट ऑफ पर्पस' (SOP) के आधार पर होगा। इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी करने पर प्रमाण पत्र और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों को 'बेस्ट इंटर्न अवॉर्ड' भी दिया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार दिल्ली जल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 15 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन गूगल फॉर्म भरकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

हर सेशन में 40 छात्रों को मिलेगा मौका

दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के इंटर्नशिप प्रोग्राम के एक सेशन में कुल 40 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। छह महीने की इस इंटर्नशिप में छात्रों को दिल्ली के वाटर और वेस्टवाटर मैनेजमेंट सिस्टम को करीब से समझने का अवसर मिलेगा।

प्रतिभागी बोर्ड के कामकाज के साथ पानी के प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्रैक्टिकल तरीके से जान सकेंगे। DJB साल में दो बार यह इंटर्नशिप आयोजित करता है। पहला सेशन अक्टूबर से मार्च और दूसरा अप्रैल से सितंबर तक चलता है।

किन छात्रों के लिए है इंटर्नशिप?

इस इंटर्नशिप के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी, कॉलेज, संस्थान या टेक्निकल एजुकेशन इंस्टीट्यूट में पढ़ रहे छात्र इस प्रोग्राम के लिए आवेदन कर सकते हैं। UG छात्रों का फाइनल ईयर में होना जरूरी है।

वहीं, ग्रेजुएशन पूरा कर चुके उम्मीदवार तभी पात्र होंगे, जब उनकी बैचलर डिग्री आवेदन की तारीख से दो साल के अंदर पूरी हुई हो। पोस्टग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए भी यही नियम लागू है यानी उनकी मास्टर्स डिग्री पिछले दो वर्षों में पूरी हुई हो। आवेदन के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष रखी गई है।

ग्रेजुएट और PG छात्रों को मिलेगा स्टाइपेंड

इंटर्नशिप में चयन हुए ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट इंटर्न को हर महीने 15,000 रुपये की राशि स्टाइपेंड के रूप में दी जाएगी। छह महीने की पूरी इंटर्नशिप के दौरान यह रकम अधिकतम 90,000 रुपये हो सकती है।

हालांकि, UG फाइनल ईयर के छात्रों को स्टाइपेंड नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन उनके अकादमिक प्रदर्शन, स्टेटमेंट ऑफ पर्पज (SOP) और संबंधित विषय के साथ इंटर्नशिप की प्रासंगिकता को ध्यान में रखकर किया जाएगा।

Delhi Jal Board Young Aqua Leaders Internship 2026
CRPF Vacancy 2026: हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के 521 पदों पर निकली भर्ती, देखें योग्यता और डेट्स

पूरा करने पर मिलेगा सर्टिफिकेट

इंटर्नशिप की कार्यक्रम अवधि को पूरा करने वाले प्रतिभागियों को नई दिल्ली जल बोर्ड की ओर से सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

तो वहीं इसके अलावा इंटर्नशिप के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को कमेटी की ओर से बेस्ट इंटर्न अवॉर्ड भी दिया जा सकता है। आवेदन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार दिल्ली जल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com