Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 18 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

DSSSB Recruitment 2026: दिल्ली में TGT और कई पदों पर निकली भर्ती, 15 जुलाई तक करें आवेदन

DSSSB Vacancy : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने टीजीटी, टेक्निकल असिस्टेंट और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jun 18, 2026 | 02:56 PM

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (फोटो - गूगल इमेज)

Follow Us
Follow Us:

Delhi Government Jobs : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने टीचिंग और नॉन-टीचिंग श्रेणी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT), टेक्निकल असिस्टेंट समेत कई अन्य पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 16 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन केवल DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

DSSSB ने टीजीटी, समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली

भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। टीजीटी पदों के लिए संबंधित विषय में स्नातक डिग्री और बीएड जैसी योग्यता जरूरी हो सकती है, जबकि तकनीकी पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा या डिग्री मांगी गई है। आयु सीमा भी पदानुसार निर्धारित की गई है।

सम्बंधित ख़बरें

अफगानिस्तान में स्मार्टफोन पर लगा बैन: तालिबान का आदेश न मानने पर होगी जेल, छिन जाएगी सरकारी नौकरी

स्थायी पद है खाली फिर भी BMC ने निकाली कॉन्ट्रैक्ट भर्ती, जानें कितनी मिलेगी सैलरी और कबतक कर सकेंगे आवेदन

ISRO में जूनियर रिसर्च फेलो बनने का सुनहरा मौका, स्पेस साइंस में कर सकेंगे शोध, मिलेगा ₹37,000 स्टाइपेंड

बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, 30 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

कुछ पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और कुछ के लिए 20 वर्ष रखी गई है। वहीं अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष से लेकर 37 वर्ष तक तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें : ISRO में जूनियर रिसर्च फेलो बनने का सुनहरा मौका, स्पेस साइंस में कर सकेंगे शोध, मिलेगा ₹37,000 स्टाइपेंड

उम्मीदवार 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और अन्य अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पहले DSSSB की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

इसके बाद लॉगिन कर आवेदन पत्र भरना, जरूरी दस्तावेज अपलोड करना और शुल्क जमा करना होगा। फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी की जांच कर लें और भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें। DSSSB की यह भर्ती दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में नौकरी पाने का अच्छा अवसर मानी जा रही है।

Dsssb recruitment 2026 tgt technical assistant and other posts apply online last date july 15

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 18, 2026 | 02:56 PM

Topics:  

  • Career
  • Career News
  • Government Job
  • Job Recruitment

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.