-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Cuet Pg 2026 Nta Advisory Application Last Date
CUET PG 2026 रजिस्ट्रेशन को लेकर NTA ने दिखाई सख्ती, जारी की नई गाइडलाइन
- Written By: अर्पित शुक्ला
NTA Advisory: NTA ने CUET PG 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को समय पर फॉर्म भरने और शुल्क भुगतान पूरा करने की सलाह दी है. आवेदन की अंतिम तिथि 14 जनवरी 2026 है।

CUET PG 2026 (सांकेतिक तस्वीर)
CUET PG 2026: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने CUET PG 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को एक अहम सलाह जारी की है। जो छात्र स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET PG) 2026 में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है। NTA के मुताबिक, CUET PG 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अब तक फॉर्म नहीं भरा है या जिनकी आवेदन प्रक्रिया अधूरी है, उन्हें जल्द से जल्द इसे पूरा कर लेना चाहिए।
NTA ने क्या सलाह दी है?
NTA ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार यह सुनिश्चित करें कि ऑनलाइन आवेदन फॉर्म पूरी तरह भरा गया हो, निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान सफलतापूर्वक हो चुका हो और आवेदन सबमिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लिया गया हो। एजेंसी ने यह भी कहा है कि जिन अभ्यर्थियों का शुल्क भुगतान सफल नहीं हुआ है, उनका आवेदन अधूरा माना जाएगा। इसलिए शुल्क भुगतान से पहले सभी विवरणों को ध्यान से जांच लें, क्योंकि बाद में किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
CUET PG 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
CUET PG 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन कर सकते हैं-
सम्बंधित ख़बरें
NEET UG 2026 परिणाम पर छत्रपति संभाजीनगर में उठे बड़े सवाल, दो छात्रों ने कम अंक आने का दावा, 23 को सुनवाई
BHU में परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, NTA की जांच और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
Re-NEET UG 2026 Result Out: 20 लाख छात्रों का इंतजार खत्म! NEET का रिजल्ट जारी, जानें किसने किया टॉप
NEET UG 2026 Re-Exam Final Answer Key Released: नीट यूजी री-एग्जाम की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद CUET PG 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें।
- नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग इन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
- भविष्य के लिए कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
आवेदन शुल्क से जुड़ी जानकारी
CUET PG 2026 का आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी और चुने गए परीक्षा पत्रों (पेपर) की संख्या के अनुसार तय किया गया है। यदि कोई अभ्यर्थी एक से अधिक पेपर के लिए आवेदन करता है, तो उसे अतिरिक्त शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड में ही किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में एमटीएस को कितनी सैलरी मिलती है? निकली 700+ वैकेंसी, 10वीं पास भर सकते हैं फॉर्म
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। CUET PG 2026 से संबंधित किसी भी नए नोटिस या अपडेट के लिए नियमित रूप से NTA की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। यह परीक्षा देश की कई प्रमुख यूनिवर्सिटियों में PG एडमिशन का मुख्य माध्यम है, इसलिए आवेदन में किसी भी तरह की गलती से बचना बेहद जरूरी है।
Cuet pg 2026 nta advisory application last date
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: शुक्रवार को किस राशि को मिलेगी सफलता, किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 24, 2026 | 12:15 AMपन्ना जिले को CM मोहन यादव देंगे बड़ा तोहफा; 204 करोड़ की 22 विकास परियोजनाओं की सौगात
Jul 23, 2026 | 11:41 PMछात्र आंदोलन के बीच शिक्षा मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए, गंगवार को जिम्मेदारी
Jul 23, 2026 | 11:23 PMNMDC Steel Recruitment: एनएमडीसी स्टील में 102 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती, 1.80 लाख तक मिलेगी सैलरी
Jul 23, 2026 | 11:12 PMदतिया उपचुनाव: निर्वाचन आयोग की बड़ी सफलता, 86 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने घर से डाले वोट
Jul 23, 2026 | 11:12 PMमुंबई मेट्रो 2B का स्टील स्ट्राइक, 70 टन का पहला सेगमेंट फिट, बांद्रा के केबल-स्टे ब्रिज पर निर्माण की शुरुआत
Jul 23, 2026 | 11:10 PM‘रामायण’ ट्रेलर का काउंटडाउन शुरू, जानिए कितने बजे मिलेगी पहली झलक, थिएटर प्रीमियर नहीं होने से फैंस मायूस
Jul 23, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














