आईआईटी दिल्ली ने लांच किया जनरेटिव AI का सर्टिफिकेट कोर्स, जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन

जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में आईआईटी ने 6 महीने का सर्टिफिकेट प्रोग्राम लॉन्च किया। ये प्रोग्राम  कामकाजी पेशेवरों को एआई में अत्याधुनिक तकनीकों  में प्रोफिशिएंसी प्रोवाइड करने के उद्देश्य से बनाया गया है।
आईआईटी दिल्ली ने किया जनरेटिव AI का सर्टिफिकेट कोर्स, जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन
आईआईटी दिल्ली ने किया जनरेटिव AI का सर्टिफिकेट कोर्स, जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन
Updated on

नई दिल्ली: आईआईटी दिल्ली एआई के ऊपर एक स्पेशल कोर्स शुरू कर रहा है। दरअसल आईआईटी संस्थान ने अपने सतत शिक्षा कार्यक्रम के तहत जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में एक 6 महीने का सर्टिफिकेट प्रोग्राम लॉन्च किया है।

जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में आईआईटी ने 6 महीने का सर्टिफिकेट प्रोग्राम लॉन्च किया। ये प्रोग्राम  कामकाजी पेशेवरों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में अत्याधुनिक तकनीकों  में प्रोफिशिएंसी प्रोवाइड करने के उद्देश्य से बनाया गया है। दरअसल इस प्रोग्राम का मकसद बड़े भाषा मॉडल्स (LLMs) जैसे GPT, BERT तथा T5 पर बेस्ड है। वहीं प्रतिभागी इस कोर्स में विजन-लैंग्वेज मॉडल (VLM), रीइन्फोर्समेंट लर्निंग विद ह्यूमन फीडबैक (RLHF) तथा एथिकल एआई प्रथाओं जैसे लेटेस्ट डोमेन के बारे में पढ़ाई करेंगे।

6 मॉड्यूल में बांटा गया कोर्स

जानकारी के अनुसार ये कोर्स छह प्रमुख मॉड्यूल में विभाजित है, जिसमें प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण (एनएलपी), मशीन लर्निंग (एमएल) के गणितीय आधार, टेक्स्ट और विज़न के लिए जनरेटिव एआई और रिस्पॉन्सिबल एआई शामिल हैं। इसके अलावा पाठ्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को पायथन, न्यूमपी, पांडा, पायटॉर्च तथा टेन्सरफ्लो जैसे लोकप्रिय टूल्स के बारे में सीखेंगे। एनएलपी अनुप्रयोगों में एनएलटीके तथा स्पासी जैसे फ्रेमवर्क का भी उपयोग सिखाया जाएगा। करियर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

केस स्टडी का भी मिलेगा फायदा

कामकाजी पेशेवरों के लिए डिज़ाइन किया गया ये प्रोग्राम डायरेक्ट-टू-डिवाइस (D2D) प्रारूप में लाइव ऑनलाइन सेशन प्रदान करता है। इनमें केस स्टडी, प्रोजेक्ट तथा असाइनमेंट शामिल हैं, जिससे प्रतिभागियों को व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हो सके। प्रोग्राम के दौरान पार्टिसिपेंट्स को आईआईटी दिल्ली में एक दिन का कैंपस इमर्शन का अनुभव भी मिलेगा। ये सत्र व्यक्तिगत बातचीत तथा विशेष शैक्षणिक अवसर प्रदान करेगा।

कैसे करें आवेदन

इस प्रोग्राम के लिए 11 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं कोर्स की कुल फीस 1.69 लाख रुपये (प्लस टैक्स) है। आवेदन शुल्क 1,180 रुपये है और इसकी क्लासेस 15 फरवरी 2025 से शुरू होंगी। ऐसा माना जा रहा है कि आईआईटी दिल्ली का ये प्रोग्राम एआई उत्साही तथा इंडस्ट्री के प्रोफेशनल्स के लिए एक बेहतरीन मौका है, जो इस तेजी से उभरते क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करना चाहते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com