सीबीएसई 12वीं रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानें कब आएगा नतीजा और कैसे करें चेक
CBSE 12th Result 2026 : सीबीएसई बोर्ड जल्द ही 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट, डिजिलॉकर, SMS और UMANG ऐप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
- Written By: हितेश तिवारी
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट जल्द जारी (फोटो - गूगल इमेज)
CBSE Board Result : सीबीएसई बोर्ड की तरफ से जल्द ही 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर जाकर देख सकेंगे। हर साल रिजल्ट जारी होने के दिन वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक रहता है, जिससे साइट धीमी हो जाती है।
इसी वजह से इस बार भी बोर्ड ने तीन अलग-अलग सर्वर की व्यवस्था की है, ताकि छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो। इस वर्ष 18.59 लाख विद्यार्थियों ने 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 के बीच परीक्षा दी थी। माना जा रहा है कि बोर्ड 11 से 17 मई 2026 के बीच कभी भी परिणाम जारी कर सकता है।
सीबीएसई बोर्ड जल्द करेगा 12वीं के रिजल्ट जारी
सीबीएसई डिजिलॉकर पर भी छात्रों की डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध कराएगा। रिजल्ट जारी होने के कुछ समय बाद छात्र डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन कर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए ‘Education’ सेक्शन में जाकर सीबीएसई बोर्ड चुनना होगा। रोल नंबर और पासिंग ईयर भरते ही मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
सम्बंधित ख़बरें
CBSE Class 12th Exam: CBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीख तय, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
CBSE Revaluation Result 2026 जारी, ऐसे चेक करें री-चेकिंग और री-इवैल्यूएशन का रिजल्ट
RTI मामलें में CIC का बड़ा फैसला, CBSE को देना होगा बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं पर खर्च का ब्योरा
CBSE 12th Revaluation: दिल्ली हाई कोर्ट से छात्रों को झटका, दोबारा पोर्टल खोलने की मांग वाली याचिका खारिज
अगर रिजल्ट के समय इंटरनेट की समस्या हो जाए तो छात्र SMS के जरिए भी नतीजे देख सकते हैं। मोबाइल के मैसेज बॉक्स में “CBSE12 रोल नंबर जन्म तिथि स्कूल नंबर सेंटर नंबर” टाइप कर 7738299899 पर भेजना होगा। कुछ ही देर में विषयवार अंक SMS से मिल जाएंगे।
ये खबर भी पढ़ें : मणिपुर बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, 88.74 प्रतिशत छात्र पास, आधिकारिक वेबसाइट पर तुरंत करें चेक
आधिकारिक वेबसाइट या UMANG ऐप पर देखें रिजल्ट
मोबाइल यूजर्स के लिए UMANG ऐप भी एक अच्छा विकल्प है। ऐप में सीबीएसई सर्च कर कक्षा 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें और जरूरी जानकारी भरें। इसके बाद पूरा स्कोरकार्ड मोबाइल स्क्रीन पर दिख जाएगा।
रिजल्ट देखने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, “Senior School Certificate Examination Results 2026” लिंक पर क्लिक करें, रोल नंबर, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी भरें। सबमिट करते ही प्रोविजनल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी। छात्र इसे डाउनलोड कर प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
