केनरा बैंक में 3,500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट युवाओं को ₹16,650 मासिक स्टाइपेंड, जानें चयन प्रक्रिया

Canara Bank Apprentice Vacancy 2026: केनरा बैंक ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 3,500 पदों पर भर्ती है। 17 अक्टूबर अंतिम तारीख है। जानें योग्यता, आयु सीमा और 16,650 रुपये का स्टाइपेंड की जानकारी।
Canara Bank Apprentice Recruitment 2026
केनरा बैंक ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 3,500 पदों पर भर्तीसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • केनरा बैंक में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 3,500 पदों पर भर्ती।

  • आवेदन की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर 2026; न्यूनतम आयु 20 और अधिकतम 28 वर्ष।

  • चयनित उम्मीदवारों को एक साल की अप्रेंटिसशिप के दौरान हर महीने 16,650 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा।

Canara Bank Apprentice Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में करियर शुरू करने की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट युवाओं के लिए केनरा बैंक में अप्रेंटिस बनने का अवसर है। बैंक ने एक साल के प्रशिक्षण के लिए 3,500 ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर से जारी है और इच्छुक उम्मीदवार 17 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने 16,650 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और राज्यवार रिक्तियों की जानकारी जरूर देखनी चाहिए।

केनरा बैंक में 3,500 पदों पर भर्ती

केनरा बैंक की इस भर्ती के तहत देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के कुल 3,500 पद भरे जाएंगे। राज्यवार रिक्तियों में कर्नाटक में 581, उत्तर प्रदेश में 409, तमिलनाडु में 391, आंध्र प्रदेश में 247, केरल में 240 और महाराष्ट्र में 205 पद शामिल हैं।

पश्चिम बंगाल में 150, तेलंगाना में 134 और बिहार में 122 पद निर्धारित किए गए हैं। मध्य प्रदेश में 110 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार आवेदन से पहले अपने राज्य और संबंधित स्थानीय भाषा की पात्रता की जांच करें।

17 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

केनरा बैंक ग्रेजुएट अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को पहले संबंधित अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।

इसके बाद केनरा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन लिंक के माध्यम से प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम दिन का इंतजार किए बिना आवेदन कर दें।

Canara Bank Apprentice Recruitment 2026
Jharkhand Teacher Vacancy: झारखंड में शिक्षक बनने का शानदार मौका, 7,299 सहायक शिक्षकों के पदों पर निकली भर्ती

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता वाले अभ्यर्थी भी पात्र हो सकते हैं।

अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवारों ने अपनी ग्रेजुएशन 1 जनवरी 2023 से पहले और 1 सितंबर 2026 के बाद पूरी नहीं की होनी चाहिए। आवेदन करने से पहले डिग्री और उत्तीर्ण होने की तारीख से जुड़ी शर्तों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर जांच लें।

आयु सीमा और आरक्षित वर्गों को छूट

केनरा बैंक अप्रेंटिस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 सितंबर 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। संबंधित श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय आयु सीमा और छूट के नियमों की पुष्टि करनी चाहिए।

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

उम्मीदवारों का चयन आवेदन की जांच, मेरिट सूची, स्थानीय भाषा की परीक्षा, मेडिकल फिटनेस और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

संबंधित राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की स्थानीय भाषा की जानकारी महत्वपूर्ण होगी। उम्मीदवारों को आवेदन में दी गई जानकारी और दस्तावेज सही रखने चाहिए, क्योंकि सत्यापन के दौरान गलत जानकारी मिलने पर उनकी उम्मीदवारी प्रभावित हो सकती है।

हर महीने मिलेगा कितना मिलेगा स्टाइपेंड

केनरा बैंक में चयनित ग्रेजुएट अप्रेंटिस को प्रशिक्षण अवधि के दौरान हर महीने 16,650 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। प्रशिक्षण की अवधि एक वर्ष होगी।

यह अप्रेंटिसशिप बैंकिंग कार्यप्रणाली को समझने और व्यावहारिक अनुभव हासिल करने का अवसर देती है। उम्मीदवार ध्यान दें कि अप्रेंटिसशिप को नियमित बैंक नौकरी के समान नहीं माना जाना चाहिए।

Canara Bank Apprentice Recruitment 2026
APPSC में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका! डिप्टी और DSP समेत 163 पदों पर सीधी भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

आवेदन शुल्क कितना है?

आवेदन के दौरान सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। भुगतान करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में लागू शुल्क और छूट की शर्तों की पुष्टि कर लें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com