Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम घोषित, यहां जानें एक क्लिक में रिजल्ट चेक करने का सबसे आसान तरीका

biharboardonline.com,matricresult2025.com पर आज बिहार बोर्ड मैट्रि्क का रिजल्ट जारी हो गया है। यहां से आप रिजल्ट चेरक कर सकते हैं।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Mar 29, 2025 | 01:12 PM

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: आज बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट जारी हो गया है। अगर आपको अपना रिजल्ट चेक करने में कोई परेशानी आ रही है तो आप यहां से रिजल्ट देख सकते हैं। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट यहां देखें आपको बता दें कि अब आप अपनी मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए आपको ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा और मांगी गई जानकारी देनी होगी। इसके बाद आप आसानी से रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

यहां आपको अपने सभी विषयों के मार्क्स की जानकारी मिल जाएगी। आपको बता दें कि इस मार्कशीट से आप एडमिशन नहीं ले सकते हैं। यह फिलहाल आपकी जानकारी के लिए होगा। रिजल्ट आने के बाद आप स्कूल से ओरिजिनल मार्कशीट ले सकेंगे। उससे ही आपका एडमिशन होगा।

साल दर साल का परिणाम

बिहार बोर्ड 10वीं या मैट्रिक परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे। एक या दो विषय में फेल होने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। परीक्षा से चूकने वाले छात्रों को स्पेशल परीक्षा में भी मौका दिया जाएगा। पिछले 5 सालों में बिहार बोर्ड 10वीं में कितने बच्चे पास हुए हैं, इसका प्रतिशत आप यहां से देख सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

‘कोर्ट में RDX है…’, पटना समेत कई न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, जजों को निकाला बाहर

बिहार के पटना, गया और किशनगंज समेत कई सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी; पुलिस अलर्ट

पटना में बेकाबू थार का तांडव: 7 लोगों को कुचला, एक की मौत; आक्रोशित भीड़ ने फूंकी गाड़ी

96 पहियों पर आया 210 टन का महाकाय शिवलिंग, पुल पार होते ही लोगों ने कहा- यह चमत्कार है!

2020- 80.59 प्रतिशत

2021- 79.88 प्रतिशत

2022- 78.17 प्रतिशत

2023- 81.04 प्रतिशत

2024- 82.91 प्रतिशत

आपको बता दें कि बिहार बोर्ड ने एक दिन पहले ही रिजल्ट के बारे में जानकारी दी थी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया था कि राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार आज 29 मार्च को दोपहर 12 बजे बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 जारी करेंगे।

यहां जानिए कैसे चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र-छात्राओं को सबसे पहले BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद यहां पर उपलब्ध मैट्रिक रिजल्ट 2025 वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। अब यहां पर मांगी गई जरूरी जानकारी को सही तरीके से फिल करना होगा। जरूरी जानकारी फिल करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिख जाएगा। फ्यूचर रेफरेंस के लिए आप इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

बिहार की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

परीक्षा में पास होने के लिए इतने अंक अनिवार्य

आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि बिहार बोर्ड 10वीं या मैट्रिक परीक्षा में पास होने के लिए छात्र-छात्राओं को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लने होते हैं। एक या दो विषय में फेल होने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका दिया जाता है। जिन छात्रों की परीक्षा छूटी थी, उन्हें भी स्पशेल परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।मैट्रिक रिजल्ट जारी करने से पहले बिहार बोर्ड ने हाल ही में इंटरमीडियट का रिजल्ट जारी किया है।

Bseb bihar board 10th result 2025 out on biharboardonline how to check marksheet online

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 29, 2025 | 01:08 PM

Topics:  

  • Bihar
  • Career
  • Class 10 Result

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.