BSEB Bihar Board 2025: बिहार बोर्ड की 10वीं का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
BSEB Bihar Board 2025: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 10वीं कक्षा की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
BSEB Bihar Board 2025: बिहार बोर्ड की 10वीं का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
पटना: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 10वीं कक्षा की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। जल्द ही 12वीं कक्षा के भी प्रवेश पत्र जारी होने की सूचना है।
बता दें कि मैट्रिक के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा 21 से 23 जनवरी तक आयोजित होगी। इस बार मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा में कुल 15,81079 छात्र शामिल होंगे।
कब है परीक्षा?
बता दें कि इंटर की परीक्षा एक फरवरी से शुरू होगी तथा 15 फरवरी तक चलेगी। वहीं मैट्रिक की परीक्षा 17 से 25 फरवरी तक चलेगी। दोनों परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएंगी।
सम्बंधित ख़बरें
दूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
Bobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
ऐतिहासिक पनचक्की परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, 3 टन कचरा हटाया
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
इंटरमीडिएट वार्षिक प्रायोगिक परीक्षा 10 से 20 जनवरी के बीच आयोजित होगी। मैट्रिक के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा 21 से 23 जनवरी तक आयोजित होगी। 12वीं की वार्षिक परीक्षा में इस बार कुल 12,89,601 विद्यार्थी और मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा में कुल 15,81,079 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे।
10वीं परीक्षा का पूरी डेटशीट
• तारीख पहली पाली दूसरी पाली
• 17 फरवरी मातृभाषा मातृभाषा
• 18 फरवरी मैथ्स मैथ्स
• 19 फरवरी द्वितीय भारतीय भाषा द्वितीय भारतीय भाषा
• 20 फरवरी सोशल साइंस सोशल साइंस
• 21 फरवरी विज्ञान विज्ञान
• 22 फरवरी अंग्रेजी अंग्रेजी
• 24 फरवरी ऐच्छिक सब्जेक्ट ऐच्छिक सब्जेक्ट
• 25 फरवरी व्यावसायिक ऐच्छिक सब्जेक्ट
करियर से जुड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इन बातों का रखें ध्यान
अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा सेंटर पर जो चीज ले जाना सबसे जरूरी है, वह है एडमिट कार्ड। इसके बिना तो किसी भी अभ्यर्थी को एग्जाम सेंटर के अंदर जाने की इजाजत नहीं मिलेगी। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को अपने साथ वैलिड फोटो आईडी प्रूफ भी लेकर जाना होगा, क्योंकि इसके बिना किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। उम्मीदवार अपने साथ आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे डॉक्यूमेंट ले जा सकते हैं।
साथ ही कैंडिडेट को यह भी सलाह दी जाती है कि वह एग्जाम सेंटर के अंदर कुछ चीजें ले जाने से बचें, वरना उनके लिए दिक्कत पैदा हो जाएगी। परीक्षा केंद्र पर स्मार्टफोन के अलावा इयरफोन, कैलकुलेटर, डिजिटल पेन, स्कैनर, इलेक्ट्रॉनिक पेन, स्मार्ट वॉच, कैमरा तथा ब्लूटूथ जैसे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स लेकर जाना सख्त मना होता है।
