-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Bihar Internship Fair 2026 Paid Internship Opportunity For 12th Pass Graduates And Diploma Holders
बिहार में 24 जून को लगेगा इंटर्नशिप मेला, 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक को मिलेगा मौका
- Written By: हितेश तिवारी
Internship Mela : बिहार में 24 जून 2026 को मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के तहत इंटर्नशिप मेला आयोजित होगा। 12वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं को इंटर्नशिप का मौका मिलेगा।

बिहार इंटर्नशिप मेला (फोटो - गूगल इमेज)
अगर आप पढ़ाई पूरी करने के बाद अनुभव हासिल करना चाहते हैं और साथ ही कुछ कमाई भी करना चाहते हैं, तो बिहार में आयोजित होने वाला इंटर्नशिप मेला आपके लिए बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के तहत 24 जून 2026 को इंटर्नशिप फेयर का आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम जिला नियोजनालय, संयुक्त श्रम भवन (आईटीआई कैंपस), पन्हास, बेगूसराय में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगा। इस मेले में चयनित उम्मीदवारों को ऑन-द-स्पॉट इंटर्नशिप ऑफर दिए जाएंगे और उन्हें हर महीने 20 हजार से 25 हजार रुपये तक का स्टाइपेंड भी मिल सकता है।
बिहार में 24 जून को लगेगा इंटर्नशिप मेला
इस इंटर्नशिप मेले में 12वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कर चुके उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं। खास तौर पर फ्रेशर्स के लिए यह सुनहरा मौका माना जा रहा है, क्योंकि यहां उन्हें इंडस्ट्री एक्सपोजर, प्रोफेशनल ट्रेनिंग और अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन में काम सीखने का अवसर मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
ITBP Medical Officer Recruitment 2026: डॉक्टरों के लिए 282 पदों पर भर्ती, 8 सितंबर 2026 तक आवेदन करें
UP Anganwadi Vacancy 2026: इटावा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के 102 पदों पर भर्ती, 12वीं पास महिलाएं करें आवेदन
Income Tax Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए आयकर विभाग में नौकरी, 7 पदों पर भर्ती
RRB Group D Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! रेलवे में 30 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी
हालांकि जो उम्मीदवार पहले से किसी राज्य या केंद्र सरकार की स्किल ट्रेनिंग, इंटर्नशिप योजना या फुल टाइम नौकरी में शामिल हैं, वे इस कार्यक्रम के लिए पात्र नहीं होंगे।
ये खबर भी पढ़ें : B.Com की पढ़ाई के लिए सरकार दे रही आर्थिक मदद, जानिए किन स्कॉलरशिप योजनाओं का उठा सकते हैं लाभ
25 हजार रुपये तक स्टाइपेंड वाली इंटर्नशिप का मौका
इंटर्नशिप मेले में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को आयोजन स्थल पर पहुंचकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद इंटरव्यू और अन्य चयन प्रक्रियाओं के आधार पर कंपनियां उम्मीदवारों का चयन करेंगी।
अभ्यर्थियों को अपने साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, आईटीआई या डिप्लोमा प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री, ईमेल आईडी, सक्रिय मोबाइल नंबर, अपडेटेड सीवी और मूल निवास प्रमाण पत्र लेकर जाना होगा।
चयन होने के बाद दस्तावेज सत्यापन भी किया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें ताकि चयन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
Bihar internship fair 2026 paid internship opportunity for 12th pass graduates and diploma holders
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत विशेष: रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी, भारत-चीन पर बढ़ा अमेरिकी दबाव
Aug 10, 2026 | 10:40 AMगन्ना किसानों की समस्या को लेकर उठी आवाज; छाता चीनी मिल दोबारा चालू कराने की मांग तेज, अनशन पर बैठे दीपक शर्मा
Aug 10, 2026 | 10:39 AMShare Market में पसरा सन्नाटा, मामूली बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 2 प्रतिशत, निफ्टी में 10 अंकों की उछाल
Aug 10, 2026 | 10:38 AMसनी देओल से प्रीति जिंटा तक, ‘बंटवारा 1947’ के सितारों की फीस उड़ा देगी होश, जानें किसने वसूले कितने करोड़
Aug 10, 2026 | 10:30 AMग्वालियर में 19 वर्षीय युवती से ऑटो में नशीली दवा पिलाकर दुष्कर्म, तीन थाने घूमने के बाद दर्ज हुई FIR
Aug 10, 2026 | 10:29 AMरतन टाटा के डीपफेक वीडियो से साइबर ठगी; पुणे की महिला नर्स से ठगी, फर्जी निवेश ऐप से बिछाया जाल
Aug 10, 2026 | 10:27 AMखेत उजाड़ रहे हाथी, जमीन छीन रही परियोजनाएं; पहले फसल बचाएं या जमीन? दोहरी संकट में गड़चिरोली का अन्नदाता
Aug 10, 2026 | 10:15 AMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














