BHU UG Admission 2026: दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट शुरू, जानें 3000 सीटों का गणित और सीट लॉक करने की डेडलाइन

BHU UG Admission 2026: काशी हिंदू विश्वविद्यालय ने दूसरे राउंड का सीट आवंटन शुरू कर दिया है। लगभग 3000 सीटों के लिए आवंटन जारी हुआ है। अभ्यर्थी 8 अगस्त रात 11:59 बजे तक अपनी सीट लॉक कर सकते हैं।
BHU UG Admission second round allotment
सांकेतिक फोटोAI
Updated on

BHU Admission Second Round Seat Allotment: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए दाखिले की प्रक्रिया अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 7 अगस्त को दूसरे राउंड के सीट आवंटन की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। इस चरण में लगभग 3000 सीटों के लिए कटऑफ और आवंटन सूची जारी की गई है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हुआ है।

अगर आप भी BHU में अपनी सीट पक्की करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

पहले राउंड में 6500 सीटें लॉक

BHU में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए इस साल जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। विश्वविद्यालय में कुल 9400 सीटों के लिए अब तक की काउंसलिंग प्रक्रिया में 93 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। पहले राउंड की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुख्य परिसर, दक्षिणी परिसर और संबद्ध कॉलेजों को मिलाकर लगभग 6500 सीटें अभ्यर्थियों द्वारा लॉक की जा चुकी हैं। अब दूसरे राउंड में शेष 3000 सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया चल रही है।

सीट लॉक करने के लिए 8 अगस्त तक का है मौका

दूसरे राउंड में जिन छात्रों को सीटें आवंटित की गई हैं उनके पास अपनी सीट सुरक्षित करने के लिए बहुत कम समय है। विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार अभ्यर्थियों को 8 अगस्त की रात 11:59 बजे तक अपनी सीटें लॉक करने का अवसर दिया गया है। यदि छात्र इस समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं तो उनका दावा निरस्त माना जा सकता है।

तीसरे और चौथे राउंड का शेड्यूल जारी

प्रवेश समिति ने आगामी राउंड्स की तारीखें भी स्पष्ट कर दी हैं। दूसरे राउंड के बाद खाली रह गई सीटों के लिए 12 अगस्त को तीसरा राउंड और 17 अगस्त को चौथे राउंड का सीट अलॉटमेंट किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन की योजना है कि अगस्त का महीना समाप्त होने के साथ ही नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं भी शुरू कर दी जाएं। यदि इसके बाद भी सीटें रिक्त रहती हैं तो विश्वविद्यालय स्पॉट राउंड की घोषणा कर सकता है।

बीएफए और बीपीए के लिए प्रैक्टिकल का शेड्यूल

प्रायोगिक विषयों जैसे BFA और BPA के लिए भी महत्वपूर्ण अपडेट है। केंद्रीय प्रवेश समिति के समन्वयक प्रो. भास्कर भट्टाचार्य ने बताया कि इन पाठ्यक्रमों के प्रैक्टिकल 8 से 11 अगस्त के बीच आयोजित किए जाएंगे। बीएफए का प्रैक्टिकल 9 अगस्त को होगा जबकि बीपीए का प्रैक्टिकल 8 से 11 अगस्त तक चलेगा। इन कोर्सेज की लगभग 1300 सीटों के लिए आवंटन सूची प्रैक्टिकल के बाद अलग से जारी की जाएगी।

BHU UG Admission second round allotment
BHU Recruitment 2026: भारत कला भवन में 10 गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती, 8 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें

मेरिट लिस्ट के लिए CGPA का नया नियम

बैठक में स्नातक के CGPA को प्रतिशत में बदलने के लिए एक समान नियम लागू करने का निर्णय लिया गया ताकि विभिन्न विश्वविद्यालयों से स्नातक करने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट सूची निष्पक्ष और एकरूप तरीके से तैयार की जा सके। नए नियम के अनुसार, बीएचयू के अभ्यर्थियों का प्रतिशत निकालने के लिए उनके CGPA को 10 से गुणा करके उसमें से 4.5 घटाया जाएगा। वहीं, काशी विद्यापीठ, महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ और जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के अभ्यर्थियों का प्रतिशत CGPA को 9.5 से गुणा करके निर्धारित किया जाएगा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के अन्य सभी केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों के अभ्यर्थियों का प्रतिशत CGPA को 10 से गुणा करके निकाला जाएगा। बैठक में कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, प्रवेश समन्वयक प्रो. बंशीधर पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Navbharat Live
navbharatlive.com