Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 2 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BHU में शिक्षकों के पदों पर भर्ती का ऐलान, जानें सैलरी और आखिरी तारीख

BHU Teacher Recruitment 2025: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में नए साल से पहले टीचरों की भर्ती की जा रही है। जिसके लिए कुल 55 पद खाली हैं और आवदेन की अतिंम तिथि 5 जनवरी 2026 तय की गई है।

  • Written By: प्रीति शर्मा
Updated On: Dec 09, 2025 | 10:19 AM

बीएचयू शिक्षक भर्ती (सौ. फ्रीपिक)

Follow Us
Follow Us:

BHU School Teacher Vacancy: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में नए साल से पहले ही स्कूल शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया गया है। विश्वविद्यालय ने प्रिंसिपल, पीजीटी, टीजीटी और पीआरटी पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 55 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती में प्रिंसिपल के 3 पद, पीजीटी के 9 पद, टीजीटी के 36 पद और पीआरटी के 7 पद शामिल हैं। स्नातक स्तर के शिक्षकों के लिए यह शानदार मौका है।

बीएचयू में शिक्षक की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। जहां प्रिंसिपल से लेकर कई पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 5 जनवरी 2026 को समाप्त हो जाएगी। वहीं आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने की तारीख 10 जनवरी 2026 निर्धारित है।

बीएचयू में शिक्षक पद की योग्यता

प्रिंसिपल के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मास्टर डिग्री में कम से कम 50 प्रतिशत अंक, बीएड की डिग्री और सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल या पीजीटी के रूप में अनुभव होना चाहिए। पीजीटी बनने के लिए संबंधित विषय में मास्टर डिग्री या आरसीई से एकीकृत एमएससी और बीएड होना आवश्यक है। वहीं टीजीटी पद के उम्मीदवारों के लिए संबंधित विषय में स्नातक या आरसीई और बीएड होना जरूरी है। साथ में सीटीईटी परीक्षा भी उत्तीर्ण होनी चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

AIIMS Kalyani Recruitment 2026: एमबीबीएस पास के लिए जूनियर रेजिडेंट के 84 पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल

महाराष्ट्र: जिला परिषद शिक्षकों की पदोन्नति के लिए TET/CTET अनिवार्य, 31 अगस्त तक प्रक्रिया पूरी करने के आदेश

IIT कानपुर का धमाकेदार ऐलान, अब नौकरी के साथ बनें AI और डेटा साइंस एक्सपर्ट, जानें फीस और आवेदन का प्रोसेस

IGNOU Admission 2026: बड़ी खुशखबरी! जुलाई सेशन के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 16 अगस्त तक मिलेगा सुनहरा मौका

पीआरटी शिक्षक बनने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम योग्यता 12वीं पास कम से कम 50 प्रतिशत अंक से होना चाहिए। साथ ही डीएलएड, बीएलएड या विशेष शिक्षा डिप्लोमा और सीटीईटी पास होना जरूरी है।

यह भी पढ़ें:- हिमाचल प्रदेश में निकली पटवाली के 530 पदों पर बंपर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन

बीएचयू में शिक्षक के पदों पर चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों की योग्यता और आवेदन की समीक्षा के बाद आवश्यकता पड़ने पर लिखित परीक्षा हो सकती है। इसके बाद प्रस्तुति और साक्षात्कार लिया जाएगा। अंत में चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा और उसके बाद नियुक्ति होगी।

कितना मिलेगा वेतन

चयनित उम्मीदवारों को 7वें सीपीसी वेतन मैट्रिक्स के अनुसार वेतन मिलेगा। प्रिंसिपल के लिए वेतन 78000 रुपए, पीजीटी के लिए 47600 रुपए, टीजीटी के लिए 44900 रुपए और पीआरटी के लिए 35400 रुपए निर्धारित किए गए हैं। साथ में अन्य भत्ते भी मिलेंगे।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in पर जाकर पंजीकरण करना होगा।
  • पंजीकरण करने के बाद लॉगिन करें और आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • स्कैन तस्वीर, हस्ताक्षर और दस्तावेज को अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद इसकी एक प्रति अपने पास सुरक्षित रख लें।

Bhu school teacher recruitment 2025 know salary and other details

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 09, 2025 | 10:19 AM

Topics:  

  • Career News
  • Job Recruitment
  • School Teacher Jobs
  • School Teachers

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.