BHEL में इंजीनियर और सुपरवाइजर ट्रेनी की भर्ती, जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की तारीख

BHEL Trainee Engineer Recruitment 2026: बीएचईएल भर्ती 2026 के तहत इंजीनियर और पर्यवेक्षक प्रशिक्षु के 415 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन 25 नवंबर से शुरू होंगे। जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया।
BHEL Supervisor Trainee Recruitment 2026
बीएचईएल सुपरवाइजर ट्रेनी भर्ती 2026सोर्स- AI
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • BHEL में Engineer/Executive Trainee के 200 और Supervisor Trainee के 215 पदों पर भर्ती होगी।

  • ऑनलाइन आवेदन 25 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे से शुरू होंगे।

  • आवेदन की अंतिम तारीख 28 दिसंबर 2026 रात 11:45 बजे है।

BHEL Supervisor Trainee Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे इंजीनियरिंग और कॉमर्स ग्रेजुएट युवाओं के लिए भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने भर्ती का रास्ता खोल दिया है। कंपनी ने Engineer/Executive Trainee और Supervisor Trainee के कुल 415 पदों के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है।

इस भर्ती में मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल और IT/CS के साथ HR और फाइनेंस विषयों के उम्मीदवारों को भी मौका मिलेगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 28 दिसंबर 2026 की रात 11:45 बजे तक फॉर्म जमा कर सकेंगे। चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।

BHEL Recruitment 2026: कितने पदों पर होगी भर्ती?

BHEL के इस भर्ती अभियान में दो श्रेणियों के तहत नियुक्तियां की जाएंगी। पदों का विवरण इस प्रकार है:

BHEL Supervisor Trainee Recruitment 2026
चार साल की सेवा के बाद अग्निवीरों को 2 साल और नौकरी का मौका, फिर भी स्थायी भविष्य को लेकर चिंता बरकरार

आवेदन की तारीख और जरूरी जानकारी

BHEL ने 23 नवंबर 2026 को भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। विस्तृत विज्ञापन 25 नवंबर को उपलब्ध होगा। इसके बाद उम्मीदवार आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

कौन कर सकता है आवेदन?

Engineer/Executive Trainee: संबंधित विषय में फुल टाइम इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी की बैचलर डिग्री होनी चाहिए। HR और फाइनेंस पदों के लिए संबंधित MBA, CA या ICWA जैसी योग्यताएं मांगी जा सकती हैं।

Supervisor Trainee: उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग शाखा में फुल टाइम रेगुलर डिप्लोमा होना अनिवार्य है। वहीं नॉन-टेक्निकल स्ट्रीम के लिए BCom जैसी योग्यता निर्धारित की गई है।

उम्मीदवारों का कैसै होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा का पैटर्न और अन्य चयन संबंधी नियम विस्तृत विज्ञापन में जारी किए जाएंगे।

BHEL Supervisor Trainee Recruitment 2026
एसएससी सीएचएसएल सिटी स्लिप 2026: परीक्षा शहर की जानकारी जल्द होगी जारी, जानें डाउनलोड का तरीका

BHEL भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार BHEL के आधिकारिक करियर पोर्टल पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे।

  • BHEL की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।

  • Careers या Recruitment सेक्शन में जाएं।

  • संबंधित ट्रेनी भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।

  • रजिस्ट्रेशन कर व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।

  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

  • लागू होने पर आवेदन शुल्क जमा करें।

  • फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

नोट: उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले 25 नवंबर को जारी होने वाला विस्तृत नोटिफिकेशन जरूर पढ़ना चाहिए।