बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 195 पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऑफिसर पद पर मिलेगी शानदार नौकरी
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने 195 ऑफिसर पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनके लिए कैंडिडेट्स को ऑफलाइन ही आवेदन करना है। नोटिफिकेशन बीते 10 जुलाई को प्रकाशित हुआ है।
- Written By: राहुल गोस्वामी
(डिज़ाइन फोटो)
पुणे: अगर आप बैंक में नौकरी की तलाश कर रहें है तो यह खबर आपके काम की है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र के विभिन्न विभागों में स्केल II, III, IV, V और VI पदों के लिए विज्ञापन प्रकाशित हुआ है। ऐसे में वे कैंडिडेट्स जो इन वैकेंसी के लिए आवेदन करने की जरूरी योग्यता और इच्छा रखते हैं, वे तय प्रारूप में अप्लाई कर सकते हैं। ये सभी पद अलग-अलग स्केल के ऑफिसर पद के हैं और इनके लिए कैंडिडेट्स को ऑफलाइन ही आवेदन करना है।
जानकारी दें कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र के नोटिफिकेशन के अनुसार, इंटीग्रेटेड रिस्क मैनेजमेंट, फॉरेक्स एंड ट्रेजरी, IT / डिजिटल बैंकिंग / CISO / CDO और अन्य विभागों में मैनेजर, सीनियर मैनेजर, चीफ मैनेजर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर और डिप्टी जनरल मैनेजर के 195 पदों पर भर्ती होगी।
क्या है शैक्षिक योग्यता :
बैंक ऑफ महाराष्ट्र के जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, अलग-अलग पदों के लीए मास्टर या बैचलर डिग्री, CA/CMA/CFA, बीई / बी टेक, लॉ में बैचलर डिग्री मांगी गई है। पद के अनुसार 3 से 12 साल तक का वर्क एक्सपीरियंस मांगा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर मनपा कर्मियों के लिए बड़ी सौगात, बैंक ऑफ महाराष्ट्र से समझौता; मिलेगा 1.25 करोड़ तक का दुर्घटना बीमा
अहेरी देवलमरी में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा बंद होने से ग्रामीण परेशान; बैंक को पूर्ववत शुरू करने की मांग
आष्टी का वनोपज जांच नाका ‘रामभरोसे’, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल
संभाजीनगर: बैंक ऑफ महाराष्ट्र लीज मामले की जांच की मांग, सांसद कल्याण काले ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र
कितनी है आयुसीमा
उम्मीदवार की आयु पद के हिसाब से 50 साल, 45 साल, 40 साल, 38 साल और 35 साल तक है। इसके लिए पात्रता संबंधी अन्य जानकारियां जारी नोटिफिकेशन के लिंक से पता कर लेनी हैं।
कब है लास्ट डेट
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों के लिए फॉर्म भरने की आखिर तारीख 26 जुलाई 2024 रखी गई है। ये भी जान लें कि फॉर्म केवल ऑफलाइन भरना है जिसे आप नोटिफिकेशन में बताए गए पते पर स्पीड पोस्ट कर सकते हैं। ध्यान रखें कि आपके ऑफलाइन आवेदन 26 जुलाई के पहले ही तय पते पर पहुंच जाएं। नोटिफिकेशन बीते 10 जुलाई को प्रकाशित हुआ है।
कितना है शुल्क
जारी नोटिफिकेशन की मानें तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 1180 रुपये शुल्क देना है। इसी राशि का डिमांड ड्राफ्ट बनवाकर आपको एप्लीकेशन के साथ भेजना होगा। आरक्षित श्रेणी के लिए शुल्क मात्र 118 रुपये ही है।
ऐसे होगा सेलेक्शन
जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि इन पदों पर सेलेक्शन के लिए उम्मीदवार को लिखित परीक्षा देनी होगी। इसके बाद ही इंटरव्यू होगा। दोनों ही चरण पास करने वाले उम्मीदवार का चयन फाइनल माना जाएगा।
कैसे करें अप्लाई
- इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को आधिकारिक पोर्टल bankofmaharashtra.in. पर जाना है।
- जानकारी के लिए इस ईमेल एड्रेस पर मेल कर सकते हैं – bomrpcell@mahabank.co.in.
- पदों पर आवेदन केवल ऑफलाइन होंगे।
- पूरे भरे एप्लीकेशन साथ में पोस्ट का नाम लिखकर आपको तय पते पर भेजना है।
- एप्लीकेशन स्पीड पोस्ट से ही भेजें तो बेहतर।
- स्पीड पोस्ट के लिए पता ये है – जनरल मैनेजर, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, एचआरएम विभाग, हेड ऑफिस, ‘लोक मंगल’ 1501, शिवाजी नगर, पुणे – 411005
