Bank of India Recruitment 2026: बैंक ऑफ इंडिया में 205 पदों पर भर्ती, 25 सितंबर तक करें आवेदन

BOI Vacancy 2026 : बैंक ऑफ इंडिया ने विभिन्न विशेषज्ञ पदों पर 205 अधिकारियों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 10 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
Bank of India has announced recruitment for 205 specialist officer posts.
बैंक ऑफ इंडिया(फोटो - गूगल इमेज)
Published on
Updated on

Bank Jobs 2026 : बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने विभिन्न क्षेत्रों में अधिकारियों की भर्ती के लिए कुल 205 पदों पर आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती स्केल I से स्केल IV तक के पदों के लिए होगी।

इनमें आईटी, डिजिटल बैंकिंग, डेटा एनालिटिक्स, फुल-स्टैक इंजीनियरिंग, इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों के साथ लॉ ऑफिसर, फायर ऑफिसर और सिक्योरिटी ऑफिसर के पद भी शामिल हैं। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर 2026 से शुरू होगी। योग्य उम्मीदवार 25 सितंबर 2026 तक बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

बैंक ऑफ इंडिया में 205 पदों पर भर्ती

इस भर्ती में स्केल IV के 10, स्केल III के 49, स्केल II के 118 और स्केल I के 28 पद शामिल हैं। सबसे ज्यादा 118 पद स्केल II में हैं। इनमें मैनेजर स्तर के तकनीकी पदों के साथ 10 लॉ ऑफिसर, 2 फायर ऑफिसर और 10 सिक्योरिटी ऑफिसर के पद शामिल हैं। वहीं स्केल I में फुल-स्टैक इंजीनियरिंग, एप्लीकेशन सपोर्ट, डेटा एनालिटिक्स, डेटा इंजीनियरिंग और इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी से जुड़े पद हैं।

अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की शर्तें अलग हैं। उम्मीदवार के पास संबंधित पद के अनुसार बीई, बीटेक, एमटेक, एमसीए, एमएससी या स्नातक डिग्री होनी चाहिए। साथ ही निर्धारित क्षेत्र में जरूरी कार्य अनुभव भी मांगा गया है।

आवेदन 10 सितंबर से शुरू होंगे

उम्मीदवारों की आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। न्यूनतम आयु 21 से 32 वर्ष और अधिकतम आयु 30 से 42 वर्ष के बीच है। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर होगी। चयन प्रक्रिया में आवेदन की शॉर्टलिस्टिंग, ऑनलाइन परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल हो सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को जेएमजीएस-I से एसएमजीएस-IV तक के अनुसार वेतन मिलेगा।

वेतनमान ₹48,480 से ₹1,20,940 तक है। आवेदन शुल्क सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 1,180 रुपये, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 175 रुपये है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले संबंधित पद की पूरी पात्रता और अनुभव की शर्तें जरूर जांच लें।

Bank of India has announced recruitment for 205 specialist officer posts.
बिहार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को झटका! BPSC TRE 4.0 के लिए स्थगित हुए आवेदन, जानिए क्या है ताजा अपडेट
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com