इलाहाबाद हाईकोर्ट में 543 पदों पर भर्ती, RO-ARO और कंप्यूटर असिस्टेंट के लिए 26 जून तक करें आवेदन
Allahabad High Court Recruitment : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रिव्यू ऑफिसर (RO), असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर (ARO) और कंप्यूटर असिस्टेंट के 543 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
इलाहाबाद हाईकोर्ट (फोटो - गूगल इमेज)
Allahabad High Court Job Vacancy : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। Allahabad High Court ने रिव्यू ऑफिसर (RO), असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर (ARO) और कंप्यूटर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 543 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
जारी अधिसूचना के अनुसार 138 पद रिव्यू ऑफिसर, 380 पद असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर और 25 पद कंप्यूटर असिस्टेंट के लिए निर्धारित किए गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 26 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट में 543 पदों पर निकली भर्ती
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है। इसके साथ ही कंप्यूटर साइंस में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। जिन अभ्यर्थियों के पास NIELIT/DOEACC का O Level या CCC प्रमाणपत्र है, वे भी आवेदन करने के पात्र होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
नई टैक्स व्यवस्था में जजों की कर छूट पर उठे सवाल; जस्टिस संदीप जैन पहुंचे कोर्ट, केंद्र और CBDT को नोटिस
10वीं से ग्रेजुएट्स तक के लिए बंपर सरकारी नौकरियां, कर्नाटक, राजस्थान और बिहार में भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन
बुलडोजर कार्रवाई पर कोर्ट में नहीं बनी सहमति; जजों के मतभेद में फंसा मामला, अब तीसरे न्यायाधीश करेंगे फैसला
राम मंदिर चंदा चोरी पर हाईकोर्ट का प्रहार, ‘भ्रष्टाचारियों को मिले फांसी की सजा’, समाज की चुप्पी पर उठाए सवाल
भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।
चयन प्रक्रिया कई चरणों में आयोजित की जाएगी। सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी, इसके बाद मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। दोनों चरणों में सफल उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट या टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट, दस्तावेज सत्यापन और निर्धारित प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें : CBSE री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर साइबर अटैक की कोशिश, 2 मिनट में आए 15 लाख हिट्स; बोर्ड बोला- सिस्टम सुरक्षित
आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें
वेतनमान की बात करें तो RO पद के लिए 47,600 रुपये से 1,51,100 रुपये, ARO पद के लिए 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये और कंप्यूटर असिस्टेंट पद के लिए 26,600 रुपये से 81,100 रुपये तक वेतन मिलेगा।
इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, मेडिकल सुविधा और अन्य सरकारी लाभ भी दिए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और आवेदन पत्र का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।
