

AIIMS Jobs Vacancy : सरकारी मेडिकल नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना ने सीनियर रेजिडेंट के 75 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।
इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें लंबी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया नहीं है, बल्कि उम्मीदवारों का चयन सीधे वॉक-इन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। इंटरव्यू का आयोजन 16 अप्रैल से 18 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा, इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को तय तारीख पर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा।
इस भर्ती के तहत अलग-अलग मेडिकल विभागों में पद भरे जाएंगे। एनेस्थिसियोलॉजी और ऑप्थैल्मोलॉजी में 4-4 पद, जनरल मेडिसिन और पैथोलॉजी में 9-9 पद, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी में 6 पद और जनरल सर्जरी व क्लिनिकल हेमेटोलॉजी में 5-5 पद शामिल हैं।
इसके अलावा कई अन्य विभागों में भी रिक्तियां रखी गई हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में MD, MS, DNB, DM, MCh या समकक्ष पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री होना जरूरी है, जो National Medical Commission या National Board of Examinations in Medical Sciences से मान्यता प्राप्त संस्थान से हो।
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी। सरकारी मेडिकल नौकरी के लिए चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 67,700 रुपये का वेतन दिया जाएगा।
इंटरव्यू ‘समिति कक्ष, प्रशासनिक भवन’ में सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जबकि दस्तावेज जांच के लिए सुबह 9 बजे ‘ई-क्लासरूम’ में पहुंचना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को अपने सभी प्रमाण पत्र, फोटो और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट aiimspatna.edu.in पर विजिट कर सकते हैं।