Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

करीब 73 प्रतिशत युवा भारतीयों का मानना है कि देश में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर हो गई है: सर्वेक्षण

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Nov 18, 2021 | 05:36 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: विश्व बाल दिवस से पहले जारी एक अंतरराष्ट्रीय सर्वेक्षण में शामिल किये गये करीब 73 प्रतिशत युवा भारतीयों का मानना है कि देश में शिक्षा की गुणवत्ता अब पहले की तुलना में बेहतर हो गई है। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) और गेलप द्वारा भारत सहित 21 देशों में किये गये सर्वेक्षण ‘बदलता बचपन परियोजना’ से प्रदर्शित होता है कि भारत में सर्वेक्षण में शामिल किये गये 15 से 24 वर्ष आयु वर्ग के 57 प्रतिशत लोग और 40 साल से अधिक आयु के 45 प्रतिशत लोगों को लगता है कि शिक्षा सफलता में सबसे बड़ी भूमिका निभाती है।  

जब शिक्षा की बात आती है तब पुरुषों और महिलाओं के लिए बीच अलग-अलग धारणाएं हैं। विश्व बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता है। सर्वेक्षण में कहा गया है, ‘‘सर्वेक्षण में शामिल की गई 40 वर्ष से अधिक आयु की करीब 78 प्रतिशत महिला प्रतिभागियों को लगता है कि बच्चों की शिक्षा उनके माता पिता के समय की तुलना में बेहतर है, जबकि अधिक उम्र के 72 प्रतिशत पुरुषों का भी यही मानना है।”  

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘इसके अलावा, 15 से 24 वर्ष आयु वर्ग की 59 प्रतिशत लड़कियां अन्य की तुलना में इस बात से कहीं अधिक सहमत हैं कि शिक्षा सफलता में एक भूमिका निभाती है। वहीं, 67 प्रतिशत लड़कियों को लगता है कि डिजिटल प्रौद्योगिकी ने बच्चों को शिक्षा में मदद की है, जबकि 59 प्रतिशत लड़कों का भी ऐसा ही मानना है।” सर्वेक्षण के नतीजों से यह भी प्रदर्शित होता है कि भारत में 71 प्रतिशत लोगों का मानना है कि बच्चों की आर्थिक स्थिति उनके माता पिता की तुलना में कहीं बेहतर रहेगी।   

रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 57 प्रतिशत किशोर व युवा प्रतिदिन इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत में 55 प्रतिशत किशोरों व युवाओं ने जलवायु परिवर्तन के बारे में सुना है, जबकि 42 प्रतिशत अधिक उम्र के लोगों ने ही यह सुना है।  रिपोर्ट में यह स्तब्ध कर देने वाली बात कही गई है कि भारत में ऐसे किशोरों व युवाओं का दूसरा सबसे बड़ा हिस्सा है जिनका मानना है कि बच्चों को दंडित करना शिक्षकों के लिए ठीक है, हालांकि यह व्यवहार सामान्य रूप से अस्वीकार्य है।   

रिपोर्ट में कहा गया है कि 15 से 24 वर्ष आयु वर्ग के करीब 73 प्रतिशत किशोरों व युवाओं का मानना है कि शिक्षा की गुणवत्ता पहले की तुलना में अब बेहतर हो गई है। सर्वेक्षण में भारत से 1500 लोगों सहित 21 देशों से 21,000 से अधिक लोगों को शामिल किया गया, जो इस साल कोविड-19 की दूसरी लहर से पहले किया गया था। (एजेंसी)

About 73 percent of young indians believe that the quality of education in the country has improved survey

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 18, 2021 | 05:36 PM

Topics:  

  • Indian Education

सम्बंधित ख़बरें

1

अब पहली कक्षा से होगी खेती की पढ़ाई, महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, जानिए पूरा प्लान

2

NIRF Rankings 2025 में IIT मद्रास ने किया टॉप, दूसरे पायदान पर IISc बेंगलुरु, देखिए टॉप टेन लिस्ट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.