UP Recruitment News: यूपी सरकार ने 5000 महिला कंडक्टरों की निकाली भर्तियां, यहां करें आवेदन
UP Recruitment News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओें के लिए भर्तियां निकाली हैं। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम जल्द ही 5000 महिला कंडक्टरों की भर्ती करने जा रहा है। निगम की ऑफिशयल वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में 5000 कंडक्टरों की भर्ती निकाली गई है। खास बात ये है ये भर्तियां सिर्फ महिलाओं के लिए ही है। रोजगार की इच्छुक महिलाएं इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकती हैं।
यूपी सरकार की ओर से निकाली गई परिवहन निगम की महिला परिचालकों की भर्तियां संविदा के आधार पर की जाएंगी। महिलाओं की सुविधा के लिए उनकी नियुक्ति गृह जनपद के डिपो में ही की जाएगी।
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
गाजियाबाद में वर्कशॉप में लगी भीषण आग, धू-धू कर जलीं गाड़ियां, सामने आया घटना का खौफनाक VIDEO
Tamil Nadu 10 Result Out: तमिलनाडु में लड़कियों ने मारी बाजी, 94.31% छात्र हुए पास, इन जिलों ने किया टॉप
आरक्षण लूट! सपा के PDA पोस्टर ने हिला दी यूपी की सियासत, आंकड़ों के साथ खोली पोल, अब क्या करेगी BJP?
महिला परिचालकों की भर्ती प्रक्रिया के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। 8 अप्रैल से 17 अप्रैल 2025 तक विभिन्न शहरों में रोजगार मेले का आयोजन होगा।
8 अप्रैल को गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, वाराणसी, 11 अप्रैल को मेरठ, इटावा, देवीपाटन, आजमगढ़, हरदोई, 15 को सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूट, बांदा, प्रयागराज और 17 अप्रैल को नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर में रोजगार मेले का आयोजन होगा।
इच्छुक महिला अभ्यर्थी परिवहन निगम की वेबसाइट पर जानकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। महिला कैंडिडेट upsrtc.com पर जाकर नोटिफिकेशन देकर परिचालक के लिए आवेदन कर सकती हैं।
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए यह कदम उठाया है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार का यह महत्वपूर्ण कदम हैं।
