-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Career »
- 20 Percent Reservation For Agniveers In Up Police Recruitment
अग्निवीरों को तोहफा, यूपी पुलिस में मिलेगी सीधी भर्ती; 20 फीसदी आरक्षण तय
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में अब अग्निवीरों को 20 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल, पीएसी (PAC) और कॉन्स्टेबल घुड़सवार एवं फायरमैन की भर्ती में इनकी सीधी भर्ती की जाएगी।

अग्निवीरों को सेवा के बाद यूपी पुलिस भर्ती में मिलेगा रिजर्वेशन
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्व अग्निवीरों को तोहफा दे दिया है। अब तक विपक्ष की ओर से अग्निवीर योजना को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे थे जिसके जवाब में सरकार की ओर से अग्निवीरों के लिए करिअर के ऑप्शन खोल दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस में अब अग्निवीरों को उनके चार साल के कार्यकाल के बाद पुलिस भर्ती में विशेष आरक्षण दिया जाएगा। यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल, पीएसी (PAC) और कॉन्स्टेबल घुड़सवार और फायरमैन की भर्ती में 20 फीसदी आरक्षण दिए जाने का ऐलान किया गया है।
अग्निवीरों को लेकर यह आदश गृह मंत्रालय की ओर से जारी किया गया है। इस संबंध में प्रमुख सचिव, गृह संजय प्रसाद ने आदेश जारी किया है जिसमें वर्ष 2026 और उसके बाद चार वर्ष की सेवा से बाहर होने वाले पूर्व अग्निवीरों को पुलिस में भर्ती होने का अवसर मिलेगा। ऐसे में आने वाले पूर्व अग्निवीरों के लिए सेवा काल के बाद भविष्य के लिए नए रास्ते भी खुल जाएंगे।
राज्यपाल की स्वीकृति के बाद शासनादेश जारी
पूर्व अग्निवीरों की यूपी पुलिस में भर्ती को लेकर आरक्षण की सीमा 50 फीसदी से आगे न बढ़े इसका विशेष ख्याल रखने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार की ओर से कैबिनेट की बैठक में पूर्व अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 20 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने को लेकर यह निर्णय लिया था। आरक्षण को लेकर राज्यपाल की अनुमति के बाद गृह विभाग की ओर से शासन का नया आदेश जारी कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
Odisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
JC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
CCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
2026 में पूरा हो रहा पहला बैच
प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि भारत सरकार की ओर से शुरू की गई अग्निवीर योजना के तहत भर्ती युवाओं को आर्मी, नौसेना और वायु सेना में सेवा देने का अवसर देती है। अग्निवीरों का पहला बैच 2026 में पूरा हो रहा है। ऐसे में चार साल बाद बाहर आने वाले बैच को पुलिस भर्ती में कुछ चुनिंदा पदों पर भर्ती के लिए 20 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। कैबिनेट मीटिंग में यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि 75 प्रतिशत अग्निवीर सेना में सर्विस देने के बाद समाज की मुख्य धारा से जुड़कर पुलिस विभाग में अपनी सेवा देंगे।
बकरीद से पहले BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर का बड़ा बयान, मोहम्मद साहब बकरा नहीं खाते थे, वह तो…
2022 में शुरू की गई थी योजना
अग्निवीर योजना वर्ष 2022 में शुरू की गई थी। केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई इस योजना के अंतर्गत आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में चार साल के लिए भर्ती की जाती है। ट्रेनिंग के बाद अग्निवीरों की पोस्टिंग की जाती है। योजना के शुरू होने के बाद विपक्ष की ओर से बड़ा हंगामा हुआ था। विपक्ष का कहना था कि चार साल की नौकरी देने का क्या मतलब है। उसके बाद अग्निवीरों का क्या होगा।
20 percent reservation for agniveers in up police recruitment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर को नए रेलवे स्टेशन के लिए करना होगा इंतजार, सिंहस्थ-2028 के बाद शुरू होगा बड़ा काम
Jul 03, 2026 | 09:00 AMइंजरी टाइम का हाईवोल्टेज ड्रामा, क्रोएशिया को हराकर अंतिम 16 में पहुंचा पुर्तगाल, रोनाल्डो ने किया कमाल
Jul 03, 2026 | 08:57 AMमौत को मात! वेनेजुएला में 2200 मौतों के बीच 8 दिन बाद मलबे से जिंदा निकला शख्स; जानें कैसे हुआ ये ‘चमत्कार’
Jul 03, 2026 | 08:51 AMपहली ही बारिश में धंसा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे! NHAI ने प्रोजेक्ट मैनेजर समेत कई अफसरों को किया सस्पेंड
Jul 03, 2026 | 08:45 AMबारिश में खाने से पहले जान लें ये बात, इन 7 चीजों से बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा
Jul 03, 2026 | 08:43 AMBharti Singh Birthday: गरीबी में बीता बचपन, फिर बदली किस्मत और बन गईं ‘लाफ्टर क्वीन’
Jul 03, 2026 | 08:40 AMपुणे: सीसीटीवी प्रोजेक्ट के लिए खोदी गईं 60% सड़कें अब तक जर्जर, मानसून में बढ़ा खतरा; PMC ने दिए सख्त निर्देश
Jul 03, 2026 | 08:27 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














