Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Zomato Share: जोमैटो के मुनाफे में 57% की गिरावट, तिमाही नतीजे आने से कंपनी का शेयर हुआ धड़ाम

पिछली तिमाही के मुकाबले कंपनी के मुनाफे में 57 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद अब जोमैटो की नेटवर्थ सिर्फ ₹59 करोड़ रह गया। कंपनी की तिमाही नतीजे में इतनी भारी गिरावट के पीछे बढ़ता हुआ खर्च बताया जा रहा है।

  • By मनोज आर्या
Updated On: Jan 20, 2025 | 06:38 PM

जोमैटो, (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

मंबई: फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने अक्टूबर-दिसंबर 2024 की तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। हालांकि, इस नतीजे के बाद से निवेशकों में काफी निराशा है। पिछली तिमाही के मुकाबले कंपनी के मुनाफे में 57 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद अब जोमैटो की नेटवर्थ सिर्फ ₹59 करोड़ रह गया। कंपनी की तिमाही नतीजे में इतनी भारी गिरावट के पीछे बढ़ता हुआ खर्च बताया जा रहा है, जो कि आय के मुकाबले तेज़ी से बढ़े हैं। जोमैटो के मुनाफे में भले ही गिरावट आई हो, लेकिन कंपनी का रेवेन्यू 64% बढ़ गया है।

यह बढ़त दिखाती है कि लोग खाना ऑर्डर करने में पीछे नहीं हट रहे हैं और जमकर इस प्लेटफॉर्म के जरिए ऑर्डर कर रहे हैं। अब सवाल उठता है मुनाफा क्यों घटा? इसका जवाब है ब्लिंकिट। तेज़ डिलीवरी प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट के विस्तार पर ज़ोमैटो ने खूब खर्च किया है। कंपनी की योजना है कि दिसंबर 2025 तक ब्लिंकिट के 2,000 स्टोर्स खोल दिए जाएं।

तिहाही नतीजों के ऐलान के बाद धड़ाम से गिरा कंपनी का शेयर

बता दें कि सप्ताह के पहले कारोबारी दिन जोमैटो के शेयर बढ़त में थे, लेकिन कंपनी के तिमाही नतीतों के ऐलान के बाद भारी गिरावट में आ गए। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर जोमैटो का शेयर 4.6% टूटकर ₹237 पर ट्रेड कर रहा था। कमजोर मुनाफे और शेयर में गिरावट ने निवेशकों को हैरान कर दिया है। अब सभी की नजरें कंपनी के आगे के प्रदर्शन पर टिकी हैं।

दिसंबर 2023 तिमाही में 3383 करोड़ रुपये था रेवेन्यू

चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू एक साल पहले के मुकाबले 64 फीसदी बढ़कर 5405 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष के दिसंबर तिमाही में यह 3288 करोड़ रुपये था। दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च सालाना आधार पर 63.5 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 5533 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। एक साल पहले दिसंबर 2023 तिमाही में यह 3383 करोड़ रुपये था।

बिजनेस सेक्टर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 

Zomato के शेयर प्राइस का इतिहास

अगर जोमैटो के शेयरों का प्रदर्शन देखें तो बीते एक हफ्ते में 6.08 फीसदी की तेजी आई है। इसने बीते एक महीने में 14.51 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है। बीते 3 महीने में 6.39 फीसदी कमी आई है। इस साल 13.33 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। बीते एक साल में कंपनी ने फीसदी 1,836.33 फीसदी रिटर्न दिया है।

Zomato got a big blow in its quarterly results shares got hammered due to 57 percent decline in profit

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 20, 2025 | 05:43 PM

Topics:  

  • Share Market

सम्बंधित ख़बरें

1

दलाल स्ट्रीट से विदेशी निवेशकों का मोहभंग? जनवरी के पहले हफ्ते में ही ₹7,608 करोड़ साफ; क्या है वजह?

2

अलर्ट! ये 3 घटनाएं बिगाड़ सकती हैं शेयर बाजार की चाल, निवेश से पहले जान लें एक्सपर्ट की राय

3

कौन थे सिद्धार्थ भैया? 47 की उम्र में हॉर्ट अटैक से निधन, ऐसा ‘हंटर’ जो मिट्टी में खोज लेता था सोना

4

शेयर बाजार में ‘हैप्पी न्यू ईयर’ वाली तेजी! 573 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स, निवेशकों की हुई चांदी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.