Zomato का बदला नाम क्या बदल पाएंगा कंपनी की किस्मत, क्या बोलें Deepinder Goyal

जोमैटो के संस्थापक और सीईओ दीपेंदर गोयल ने शेयरहोल्डर्स को लिखे एक पत्र में ये कहा है कि हमारे बोर्ड ने आज इस बदलाव को मंजूरी दे दी है और मैं शेयरहोल्डर्स से भी इस बदलाव को सपोर्ट करने की रिक्वेस्ट करता हूं।
जोमैटो, फूड डिलीवरी सिस्टम
जोमैटो सीईओ दिपेंद्र गोयल (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नई दिल्ली : फूड डिलावरी प्लेटफॉर्म और क्विक कॉमर्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी जौमेटो ने अपना नाम बदलने की घोषणा की है। कंपनी का नाम बदलकर इटरनल कर दिया गया है। रेग्यूलेटरी फाइलिंग के अनुसार ये बताया जा रहा है कि इस फैसले पर अभी कंपनी के शेयरहोल्डर्स, कॉपोरेट मामलों के मंत्रालय और दूसरी एप्लिकेबल वैधानिक अथॉरिटीज की मंजूरी ली जाना बाकी है। हालांकि कंपनी के फूड डिलीवरी बिजनेस जौमेटो का ब्रांड नेम और ऐप पहले की ही तरह काम करेगा।

जोमैटो के संस्थापक और सीईओ दीपेंदर गोयल ने शेयरहोल्डर्स को लिखे एक पत्र में ये कहा है कि हमारे बोर्ड ने आज इस बदलाव को मंजूरी दे दी है और मैं शेयरहोल्डर्स से भी इस बदलाव को सपोर्ट करने की रिक्वेस्ट करता हूं। अगर अभी और जब इसे मंजूरी मिल जाती है, तो हमारी कॉपोरेट वेबसाइट Zomato.com से बदलकर ethernal.com हो जाएगी। हम अपना स्टॉक टिकर भी बदलने वाले हैं।

इटरनल में शामिल होंगे ये 4 ब्रांड

दिपेंद्र गोयल ने ये बताया है कि इटरनल में वर्तमान मुख्य 4 बिजनेस शामिल होंगे, जो कि जौमेटो, ब्लिंकिट, डिस्ट्रिक्ट और हाइपरप्योर होगी। गोयल ने कहा है कि जब हमने ब्लिंकिट का अधिग्रहण किया, तो हमने कंपनी और ब्रांड या ऐप के बीच अंतर करने के लिए इंटरनल तौर से जौमेटो के बजाय इटरनल का उपयोग करना शुरू कर दिया है। हमने ये भी सोचा था कि हम उस दिन कंपनी का नाम बदलकर इटरनल कर देंगे, जिस दिन जौमेटो के अलावा कुछ और हमारे भविष्य का एक जरूरी ऑपरेटर बन जाएगा। आज ब्लिंकिट के साथ मुझे लगता है कि हम वहां हैं। हम जौमेटो लि. कंपनी यानी ब्रांड या ऐप नहीं का नाम बदलकर इटरनल लिमिटेड करना चाहेंगे। बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

जौमेटो कंपनी का शेयर

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई पर गुरूवार को जौमेटो कंपनी का शेयर गिरावट के साथ बंद हुआ है। कंपनी का शेयर 0.95 प्रतिशत या 2.20 रुपये नीचे गिरकर 229.05 रुपये पर बंद हुआ है। जौमेटो का मार्केट कैप 2,21,041.28 करोड़ रुपये है।

Navbharat Live
navbharatlive.com