Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Gold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय

Gold-Silver Price Outlook: मीडिल ईस्ट से आने वाली खबरों के अलावा निवेशक अमेरिका के हाउसिंग डेटा, GDP आंकड़ों, कंज्यूमर कॉन्फिडेंस डेटा और PCE महंगाई आंकड़ों पर भी नजर रखेंगे।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: May 24, 2026 | 11:00 PM

सोना-चांदी, (डिजाइन फोटो/ नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gold-Silver Outlook: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार देखी जा रही अस्थिरता को लेकर खरीदार भी सहमे हुए हैं। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि खरीदारी के लिए यह समय अच्छा है या उन्हें और इंतजार करना चाहिए। विशेषज्ञों का मानना है कि अगले हफ्ते सोने की कीमतों में बहुत बड़ी तेजी या गिरावट देखने को नहीं मिलेगी। बाजार की नजर अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत पर टिकी हुई है। वहीं भू-राजनीतिक तनाव और ऊंची ऊर्जा कीमतों के चलते चांदी में मजबूती का रुख बना रह सकता है।

मीडिल ईस्ट से आने वाली खबरों के अलावा निवेशक अमेरिका के हाउसिंग डेटा, GDP आंकड़ों, कंज्यूमर कॉन्फिडेंस डेटा और PCE महंगाई आंकड़ों पर भी नजर रखेंगे। इन आंकड़ों से यह अंदाजा लगाने में मदद मिलेगी कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व आगे ब्याज दरों को लेकर क्या रुख अपना सकता है।

अगले हफ्ते कैसा रहेगा सोने का हाल?

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज में कमोडिटी और करेंसी रिसर्च के वाइस प्रेसिडेंट प्रणव मेर का कहना है कि अगले हफ्ते सोने की कीमतें सीमित दायरे में रह सकती हैं। उनका मानना है कि बाजार का फोकस एक बार फिर अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता पर रहेगा। वहीं चांदी का रुख फिलहाल पॉजिटिव दिखाई दे रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

Share Market Outlook: तेज गिरावट या जारी रहेगी हरियाली, सोमवार को कैसा रहेगा बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे चाल

नागपुर: मिडिल ईस्ट संकट अस्थायी, JSW चेयरमैन का भरोसा, भारतीय उद्योगों की ग्रोथ रहेगी जारी

Gold-Silver Rate Today: भारत में आज सोने-चांदी के भाव में गिरावट, जानिए अपने शहर में रेट

संभाजीनगर में सीआईआई का ‘बायर-सेलर’ सम्मेलन संपन्न; डिफेन्स और ऑटोमोटिव क्षेत्र के एमएसएमई को मिलेंगे नए अवसर

पिछले हफ्ते कैसा रहा था प्रदर्शन?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव पिछले सप्ताह मामूली बढ़त के साथ 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। दूसरी ओर चांदी का वायदा भाव हल्की कमजोरी के साथ 2.71 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।

कच्चे तेल में आई बड़ी गिरावट

एलकेपी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी के मुताबिक, पिछले सप्ताह सोने की कीमतें सीमित दायरे में रहीं और MCX पर इसमें करीब 0.40% की बढ़त दर्ज की गई। इसी दौरान कच्चे तेल में तेज मुनाफावसूली देखने को मिली और कीमतें ऊपरी स्तरों से करीब 7% टूट गईं। इससे वैश्विक महंगाई को लेकर चिंताएं कुछ कम हुई हैं।

रुपये की मजबूती ने रोकी सोने की तेजी

त्रिवेदी के अनुसार, रुपया डॉलर के मुकाबले 97 के कमजोर स्तर से सुधरकर करीब 95.70 तक पहुंच गया। रुपये की इस मजबूती का असर घरेलू सोने की कीमतों पर पड़ा और अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थिर रुख रहने के बावजूद सोना ज्यादा नहीं चढ़ सका।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में रही कमजोरी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर सोने का वायदा भाव सप्ताह के दौरान करीब 1% गिरकर 4,523.2 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। वहीं चांदी में लगभग 2% की गिरावट दर्ज की गई और इसका भाव 76.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

बाजार को नहीं मिला कोई बड़ा संकेत

प्रणव मेर का कहना है कि पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में सोने की कीमतें सीमित दायरे में घूमती रहीं और सप्ताह का अंत मामूली गिरावट के साथ हुआ। उनके मुताबिक, न तो आर्थिक मोर्चे पर कोई बड़ा संकेत मिला और न ही अमेरिका-ईरान वार्ता से कोई स्पष्ट नतीजा सामने आया। इसी वजह से बाजार को कोई मजबूत दिशा नहीं मिल सकी।

हर नई खबर पर रहेगी बाजार की नजर

एनालिस्टों का मानना है कि दोनों देशों की ओर से आ रहे अलग-अलग दावों ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है। अब उन्हें किसी स्पष्ट समझौते का इंतजार है। ऐसे में पश्चिम एशिया से आने वाली हर नई खबर का असर सोने और चांदी की कीमतों पर तेजी से देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: ‘भारत को निशाना बनाना ट्रंप का मकसद नहीं’, टैरिफ विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्री; बताया कब होगी ट्रेड डील?

फेडरल रिजर्व के संकेत भी रहेंगे अहम

इसके अलावा निवेशकों की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की टिप्पणियों पर भी रहेगी। हाल ही में केविन वार्श ने जेरोम पॉवेल की जगह अमेरिकी केंद्रीय बैंक की जिम्मेदारी संभाली है। भू-राजनीतिक तनाव, बाजार में उतार-चढ़ाव और लगातार बने हुए महंगाई के दबाव के बीच फेड के संकेत आगे बाजार की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Will gold silver become cheaper this week learn the experts opinion

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 24, 2026 | 11:00 PM

Topics:  

  • Business News
  • Gold Price
  • Gold-Silver Rate

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.