Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

WPI Inflation: ईंधन की कीमतों ने बिगाड़ा बजट, थोक महंगाई में बड़ा उछाल; क्या अब नहीं घटेगी आपकी EMI?

WPI Inflation: वरिष्ठ अर्थशास्त्री राहुल अग्रवाल ने कहा कि थोक महंगाई में वृद्धि व्यापक आधार पर थी, जिसमें क्रूड पेट्रोलियम और नेचुरल गैस के साथ ईंधन एवं ऊर्जा की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Apr 15, 2026 | 07:38 PM

मार्च 2026 थोक महंगाई दर, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Wholesale Inflation March 2026: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से भारत में थोक महंगाई दर में मार्च में उछाल देखने को मिला है और इससे आने वाले में केंद्रीय बैंक ब्याज दरों को स्थिर रख सकता है। यह जानकारी अर्थशास्त्रियों की ओर से बुधवार को दी गई। आईसीआरए में वरिष्ठ अर्थशास्त्री राहुल अग्रवाल ने कहा कि थोक महंगाई में वृद्धि व्यापक आधार पर थी, जिसमें क्रूड पेट्रोलियम और नेचुरल गैस के साथ ईंधन एवं ऊर्जा की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई।

उन्होंने आगे कहा कि मार्च 2026 में फरवरी 2026 की तुलना में मुख्य महंगाई में 175 आधार अंकों की वृद्धि में से 150 आधार अंकों का योगदान संयुक्त रूप से इन दोनों समूहों का था।

मार्च में कितनी रही खाद्य महंगाई दर?

वरिष्ठ अर्थशास्त्री ने आगे बताया कि मार्च में खाद्य महंगाई दर 1.8 प्रतिशत पर स्थिर रही, जबकि गैर-खाद्य वस्तुओं में थोक महंगाई फरवरी के 3.3 प्रतिशत से बढ़कर 41 महीनों के उच्चतम स्तर 3.7 प्रतिशत पर पहुंच गई। क्रमिक आधार पर, मार्च में मुख्य सूचकांक में 0.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो पिछले तीन महीनों के औसत के अनुरूप है। वैश्विक स्तर पर ऊर्जा की अधिक कीमतें और उसके साथ शिपिंग, माल ढुलाई और इनपुट लागत में बढ़ोतरी के कारण आयात लागत में इजाफा हो सकता है। इससे अप्रैल में थोक महंगाई में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

बाजार में ‘बुल’ की दहाड़, ग्लोबल संकेतों ने भरी जोश; सेंसेक्स-निफ्टी रिकॉर्ड तेजी के साथ हरे निशान में बंद

Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उलटफेर, गोल्ड फिसला, सिल्वर ने पकड़ी तूफानी रफ्तार

Share Market में आई तूफानी तेजी, सेंसेक्स 78000 के पार, निवेशकों को हुआ 9 लाख करोड़ रुपये का महा फायदा

Godrej Group में बड़ा बदलाव! नादिर गोदरेज ने छोड़ी कुर्सी, अब पिरोजशा गोदरेज संभालेंगे ग्रुप की कमान

मिडिल ईस्ट संकट का दिखा असर

केयरएज रेटिंग्स की मुख्य अर्थशास्त्री रजनी सिन्हा ने भी इसी तरह की चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ताजा थोक महंगाई डेटा पश्चिम एशिया संकट के अधिक गंभीर प्रभाव को दर्शाता है, जिसमें खुदरा महंगाई की तुलना में अधिक तीव्र वृद्धि देखी गई है। उन्होंने कहा कि यह अंतर थोक डीजल और अन्य वाणिज्यिक ईंधन की कीमतों में तीव्र वृद्धि के कारण है, जबकि खुदरा पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपरिवर्तित रही हैं।

रजनी सिन्हा के मुताबिक, रिफाइनरियों ने मार्च में थोक डीजल की कीमतों में 25 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की, जबकि घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमत में 60 रुपये और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमत में कुल 310 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम एशिया संकट के जल्द समाधान के बावजूद, वित्त वर्ष 2027 में वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें औसतन 85-90 डॉलर प्रति बैरल रहने की संभावना है।

तेल की बढ़ती कीमतों का बोझ

केयरएज रेटिंग्स की मुख्य अर्थशास्त्री ने कहा कि वैश्विक कच्चे तेल की ऊंची कीमतों का बोझ परिवारों, सरकार और तेल मार्केटिंग कंपनियों पर पड़ेगा। सिन्हा ने यह भी कहा कि मजबूत रिफाइनिंग मार्जिन के कारण ऑयल मार्केटिंग कंपनियां 100-105 डॉलर प्रति बैरल तक कच्चे तेल की कीमतों को सहन कर सकती हैं। उन्होंने अनुमान लगाया है कि कच्चे तेल की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल मानते हुए वित्त वर्ष 2027 में थोक महंगाई दर औसतन लगभग 5 प्रतिशत रहेगी।

यह भी पढ़ें: बाजार में ‘बुल’ की दहाड़, ग्लोबल संकेतों ने भरी जोश; सेंसेक्स-निफ्टी रिकॉर्ड तेजी के साथ हरे निशान में बंद

क्या रेपो रेट में बदलाव करेगा RBI?

मौद्रिक नीति के मोर्चे पर, उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत दरों में यथास्थिति बनाए रखने की संभावना है। विकास संबंधी चिंताओं को देखते हुए, आरबीआई ब्याज दरों में बदलाव करने में जल्दबाजी नहीं करेगा। यदि विकास का दृष्टिकोण दीर्घकालिक संभावित विकास से काफी नीचे गिरता है, तो केंद्रीय बैंक वित्त वर्ष के अंत में ब्याज दरों में कटौती की संभावना तलाश सकता है।

Wholesale inflation wpi rises due to fuel prices rbi interest rates forecast

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 15, 2026 | 07:38 PM

Topics:  

  • Business News
  • Inflation
  • Today Business News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.