कौन है इजराइल का सबसे अमीर इंसान, इस देश में अरबपतियों की है भरमार
इजराइल एक ऐसा देश है, जो फिलहाल ईरान के साथ युद्ध का सामना कर रहा है। लेकिन क्या आप जानते है कि इजराइल जैसे देश में भी अरबपतियों की संख्या में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
इयाल ओफर (सौ. सोशल मीडिया )
ईरान और इजराइल के बीच में युद्ध थमने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। इजराइल ने पूरी तरीके से ईरान को बर्बाद करने की ठान ली है बल्कि वो ईरान को आर्थिक रुप से भी कमजोर करने की तैयारी में है। गुरुवार को इजराइल ने ईरान पर साइबर अटैक पर क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज से 9 करोड़ डॉलर उड़ाकर नुकसान पहुंचाया था।
अगर आप भी जानना चाहते हैं कि इजराइल का सबसे अमीर इंसान कौन है? तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि इजराइल का सबसे अमीर व्यक्ति कौन हैं और उसकी टोटल नेटवर्थ कितनी है? साथ ही आपको ये भी बताते हैं कि ये इंसान कौनसा कारोबार करता है?
इजराइल के सबसे अमीर इंसान का नाम इयाल ओफ़र हैं। ये ओफर ग्रुप, ग्लोबल होल्डिंग्स और जोडिएक ग्रुप के चेयरमैन हैं। इनका बिजनेस रियल एस्टेट, एनर्जी, टेक्नोलॉजी और शिपिंग में फैला हुआ है। इयाल को आर्ट का बेहद शौक है।
सम्बंधित ख़बरें
8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी, इस नए फॉर्मूले से दोगुनी हो जाएगी सैलरी; देखिए पूरा हिसाब
अमेरिका-ईरान तनाव से दहला शेयर बाजार! 372 अंक टूटकर बंद हुआ सेंसेक्स; निवेशकों का करोड़ों रुपये स्वाहा
Share Market: उतार-चढ़ाव के बीच सपाट खुला शेयर बाजार, फार्मा शेयरों में तेजी, जानें निफ्टी-सेंसेक्स का हाल
ऐसा है ग्लोबल मार्केट का हाल : कोस्पी और निक्केई धड़ाम, क्या भारतीय शेयर बाजार में भी मचेगा हाहाकार?
24 लाख करोड़ का है मालिक
आइए इयाल ओफर की नेटवर्थ में बारे में बात की जाएं। आपको बता दें कि फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ये दुनिया के 68वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। जबकि ये इजराइल के पहले सबसे अमीर व्यक्ति हैं। अगर इनकी टोटल नेटवर्थ के बारे में बात करें, तो इयाल के पास लगभग 28.2 बिलियन डॉलर यानी तकरीबन 24 लाख करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है।
भारत के व्यापार पर मंडराया युद्ध का साया! वाणिज्य मंत्रालय ने बुलाई कारोबार बचाने के लिए बैठक
इजराइल में अरबपतियों की भरमार
अगर इजराइल की ताकत के बारे में देखे, तो इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां अरबपतियों की कोई कमी नहीं है। इयाल के अलावा भी इजराइल अरबपतियों से भरा हुआ है। इयाल ओफर इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं, हालांकि ग्लोबल लेवल पर वे 61वें नंबर पर आते हैं। अगर अमीरों की लिस्ट के बारे में बात की जाएं, तो इजराइल में अमीरों की भरमार हैं। आपको बता दें कि इजराइल की कमाई का मुख्य माध्यम यहां कि हाई टेक इंडस्ट्रीज, हाई टेक इक्विप्मेंट्स और एक्सपोर्ट जैसी चीजें शामिल हैं।
