एलन मस्क ने OpenAI को खरीदने का दिया ऑफर, तो सैम ऑल्टमैन ने एक्स की लगा दी कीमत
गौरतलब है कि साल 2015 में एलन मस्क और सैम ऑल्टमैन ने मिलकर ही ओपनएआई स्टार्टअप की शुरुआत की थी। बाद में ओपनएआई का नेतृत्व करने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।
- Written By: मनोज आर्या
सैम ऑल्टमैन और एलन मस्क
नई दिल्ली: एलन मस्क के नेतृत्व वाले एक निवेशक समूह ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्टार्टअप ओपनएआई को 97 अरब डॉलर में खरीदने का ऑफर दिया है। हालांकि ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने मस्क के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। साथ ही ऑल्टमैन ने ये भी कहा कि अगर आप चाहते हैं तो हम ट्विटर को 9.7 अरब डॉलर में जरूर खरीद सकते हैं।
साल 2022 में टेसला की सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदा था और बाद में ट्विटर का नाम बदलकर एक्स कर दिया था।एलन मस्क के खुद के एआई स्टार्टअप एक्सएआई और निवेशक फर्मों के एक समूह ने मिलकर चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई को 97 अरब डॉलर में खरीदने की इच्छा जताई है।
ओपनएआई को रिसर्च लैब में बदलना चाहते हैं मस्क
एलन मस्क के वकील मार्क टोबरॉफ ने बताया कि मस्क ओपनएआई को एक गैर लाभकारी रिसर्च लैब में बदलना चाहते हैं। इस प्रस्ताव पर सैम ऑल्टमैन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘नो थैंक्यू, लेकिन अगर आप चाहें तो हम आपके ट्विटर को 9.74 अरब डॉलर में खरीद सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
OpenAI को झटका? Microsoft ने बदली AI रणनीति, Excel और Outlook में अब अपने मॉडल्स का बढ़ा इस्तेमाल
नवभारत संपादकीय: क्या AI मानवता पर हावी हो रही है? UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की गंभीर चेतावनी
AI खा जाएगा सबकी नौकरियां? ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान, बताया क्यों दुनिया में सबसे आगे निकलेगा भारत
दिल्ली को मिली 300 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, AI टेक्नोलॉजी वाली हाई सिक्योरिटी जेल का भी हुआ शिलान्यास
साल 2018 में मस्क ने ओपनएआई के बोर्ड से दिया था इस्तीफा
गौरतलब है कि साल 2015 में एलन मस्क और सैम ऑल्टमैन ने मिलकर ही ओपनएआई स्टार्टअप की शुरुआत की थी। बाद में ओपनएआई का नेतृत्व करने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और आखिरकार साल 2018 में मस्क ने ओपनएआई के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया। ओपनआई में शुरुआती दौर में निवेश करने वाले मस्क ने बीते साल कंपनी पर मुकदमा भी दायर किया था। मस्क का आरोप है कि कंपनी की शुरुआत गैर लाभकारी रिसर्च लैब के रूप में लोगों की भलाई के लिए की गई थी, लेकिन कंपनी ने अपने इस उद्देश्य को धोखा दिया।
बिजनेस सेक्टर से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें!
शुरुआती दौर में मस्क ने किया था निवेश
एलन मस्क ने ओपनएआई में शुरुआती दौर में करीब 4.5 करोड़ डॉलर का निवेश किया था। ओपनएआई को खरीदने का प्रस्ताव देने वालों में एलन मस्क का एआई स्टार्टअप एक्सएआई के साथ ही बैरन कैपिटल ग्रुप, वेलर मैनेजमेंट, एटरीड्स मैनेजमेंट, वीवाई फंड, इमैनुएल कैपिटल मैनेजमेंट और एट पार्टनर वीसी जैसे निवेशक शामिल हैं।
