सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में दिखा युद्ध का असर, सिल्वर 6800 महंगा, गोल्ड में भी 1,577 की तेजी

Gold-Silver Rate Today: आज सोने और चांदी में तेजी देखी जा रही है, MCX पर सोना ₹1,61,250 प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹2,68,991 प्रति किलोग्राम, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी मजबूती।

अक्षय साहू

Gold-Silver Price Today 06 March 2026: सोने और चांदी के बाजार में 06 मार्च 2026 को तेजी देखने को मिल रही है। कमोडिटी मार्केट में स्थानीय मांग, वैश्विक रुझान और मुद्रा दरों के उतार-चढ़ाव के कारण कीमतों में हलचल बनी हुई है। मुद्रास्फीति के दबाव और वैश्विक मांग के कारण सोने और चांदी दोनों में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है।

MCX पर सोने-चांदी का भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर शुक्रवार को मार्केट खुलते ही सोने का भाव ₹1,60,820 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2,67,173 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। अप्रैल की डिलीवरी वाले सोने में 1,577 रुपये या लगभग 1% की बढ़त रही और यह ₹1,61,250 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि गुरुवार को यह ₹1,59,673 पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला। इसमें 6,800 रुपये या लगभग 2.4% की तेजी रही और यह ₹2,68,991 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमत

वैश्विक स्तर पर भी सोने-चांदी की मांग बढ़ी है। कॉमेक्स पर स्पॉट गोल्ड 62 डॉलर या 1.22% बढ़कर $5,140.70 प्रति औंस हो गया। वहीं, स्पॉट चांदी 2.489 डॉलर या 3.03% मजबूत होकर $84.670 प्रति औंस पर पहुंच गई। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर वैश्विक तनाव कम नहीं होता है, तो आने वाले दिनों में चांदी की कीमत $100 प्रति औंस तक पहुंच सकती है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के रेट

  • दिल्ली: 24 कैरेट सोना ₹1,63,020 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट ₹1,49,440 प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई: 24 कैरेट सोना ₹1,62,870 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट ₹1,49,290 प्रति 10 ग्राम
  • पटना: 22 कैरेट सोना ₹1,49,140 प्रति 10 ग्राम
  • चेन्नई: 24 कैरेट सोना ₹1,64,940 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट ₹1,51,190 प्रति 10 ग्राम।

दिल्ली, मुंबई और पटना में चांदी ₹2,84,900 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि चेन्नई में यह ₹2,94,900 प्रति किलोग्राम हो गई।

विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा वैश्विक और स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए, आने वाले दिनों में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। निवेशकों को बाजार की हलचल पर नजर रखनी जरूरी है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी