Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Vodafone Idea : वोडाफोन आइडिया को मिलेगी सरकार की ओर से बड़ी राहत, जियो एयरटेल को लगा तगड़ा झटका

वोडाफोन आइडिया लिमिटेड यानी वीआईएल ने शेयर मार्केट को दी सूचना में सरकार की ओर से एक्स्ट्रा हिस्सेदारी लेने की जानकारी दी है। अब खबर आ रही है कि देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो और एयरटेल को इससे परेशानी हो सकती है।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Mar 31, 2025 | 12:42 PM

Vodafone Idea (सौ. Site)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : टेलीकॉम सेक्टर की बड़ी कंपनियों में से एक वोडाफोन आइडिया के लिए एक राहतभरी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में वोडाफोन आइडिया के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है। असल में सरकार ने स्पेक्ट्रम नीलामी की बाकी राशि के बदले 36,950 करोड़ रुपए के शेयरों के नए अधिग्रहण के साथ वोडाफोन आइडिया में हिस्सेदारी बढ़ाकर 48.99 प्रतिशत करने पर सहमति जता दी है। सरकार मौजूदा समय में 22.6 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ कर्ज में डूब वोडाफोन आइडिया में सबसे बड़ी शेयरहोल्डर हैं।

वोडाफोन आइडिया लिमिटेड यानी वीआईएल ने शेयर मार्केट को दी सूचना में सरकार की ओर से एक्स्ट्रा हिस्सेदारी लेने की जानकारी दी है। अब खबर आ रही है कि देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो और एयरटेल को इससे परेशानी हो सकती है। दोनों कंपनियों ने अपने स्पेक्ट्रम का भुगतान समय पर चुकाया है और वोडाफोन आइडिया को इस मोर्चे पर राहत मिली है। दोनों कंपनियों की ओर से इस बारे में पहले भी आवाज उठायी गई थी। आइए आपको भी बताते हैं कि वोडाफोन आइडिया की ओर से इस बारे में क्या कहा जा रहा है?

वो​डाफोन आइडिया को करोड़ों की राहत

वोडाफोन आइडिया कंपनी ने कहा कि टेलीकॉम सेक्टर के लिए सितंबर, 2021 में घोषित सुधार और समर्थन पैकेज के अनुरूप बकाया स्पेक्ट्रम ऑक्शन अमाउंट को, जिसमें स्थगन अवधि खत्म होने के बाद चुकाए जाने वाले स्थगित बकाया भी शामिल हैं, कम्यूनिकेशन मिनिस्ट्री ने भारत सरकार को जारी किए जाने वाले इक्विटी शेयरों में बदलने का फैसला किया है।

इक्विटी शेयरों में ट्रांसफर की जाने वाली टोटल अमाउंट 36,950 करोड़ रुपए है। वोडाफोन आइडिया ने कहा कि उसे भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड यानी सेबी एवं अन्य प्राधिकरणों से जरूरी आदेश जारी होने के बाद 30 दिनों के अंदर 10 रुपये के अंकित मूल्य वाले 3,695 करोड़ इक्विटी शेयर 10 रुपये के निर्गम मूल्य पर जारी करने का निर्देश दिया गया है।

बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

तकरीबन 49 प्रतिशत हुई हिस्सेदारी

वोडाफोन आइडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि नए इक्विटी शेयर जारी होने के बाद कंपनी में भारत सरकार की हिस्सेदारी मौजूदा 22.60 प्रतिशत से बढ़कर लगभग 48.99 प्रतिशत हो सकती है। इसके साथ ही वोडाफोन आइडिया ने कहा कि उसके प्रमोटर्स के पास कंपनी का ऑपरेशनल कंट्रोल बना रहेगा। कर्ज में डूबी टेलीकॉम कंपनी स्पेक्ट्रम नीलामी की राशि का सरकार को भुगतान नहीं कर पाई थी। जिसके बाद कंपनी ने बाकी भुगतान के एवज में सरकार को 22.6 प्रतिशत हिस्सेदारी सौंपी थी।

Vodafone idea got relief from government

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 31, 2025 | 12:42 PM

Topics:  

  • Business News
  • Share Market
  • Vodafone Idea

सम्बंधित ख़बरें

1

बाप रे बाप! रेलवे ने कर दिया ये कैसा कमाल, ट्रैक के बीचों बीच लगा दिए सोलर पैनल

2

Post Office की इस स्कीम से होगी बंपर कमाई, टैक्स में भी मिलेगा फायदा

3

भारत से हाई टैरिफ वापस लेंगे ट्रंप; अमेरिकी ब्रोकिंग फर्म का दावा; इंडिया में निवेश की दी सलाह

4

अडानी ग्रुप की सीमेंट फैक्ट्री, असम सरकार ने दिए 3,000 बीघा जमीन; दावे में कितनी सच्चाई?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.