Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हिंडनबर्ग रिपोर्ट के शिकार विनोद अदाणी कैसे हुए फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल, अरबों की संपत्ति के….

फोर्ब्स रियल-टाइम बिलेनियर्स रैकिंग 2024 में गौतम अदाणी के बड़े भाई विनोद अदाणी का नाम 84वें स्थान पर शामिल है। इस सूची में विनोद अदाणी के नाम शामिल होने से सभी लोग काफी आश्चर्यचकित रह गए हैं।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Dec 03, 2025 | 05:48 PM

विनोद अदाणी (सौजन्य : सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : फोर्ब्स मैगजिन ने हाल ही में दुनियाभर के बिलेनियर्स की लिस्ट जारी की है। इस सूची में कुछ चुनिंदा भारतीय उद्योगपतियों के भी नाम शामिल है। इस लिस्ट के टॉप 20 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और अदाणी ग्रुप के गौतम अदाणी का भी नाम शामिल है। लेकिन इस सूची में एक ऐसा चौंकाने वाला नाम सामने आया है जिसके कारण सभी हैरान है। ये नाम किसी और का नहीं बल्कि गौतम अदाणी के बड़े भाई विनोद अदाणी है। 23.4 बिलियन के नेटवर्थ के साथ विनोद अदाणी टॉप 100 अमीरों की सूची में 84वें रैकिंग पर है।

फोर्ब्स रियल-टाइम बिलेनियर्स रैकिंग 2024 में गौतम अदाणी के बड़े भाई विनोद अदाणी का नाम 84वें स्थान पर शामिल है। दरअसल विनोद अदाणी एक समय पर दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे। फोर्ब्स के अनुसार, पिछले साल में विनोद अदाणी की कुल संपत्ति 9.8 बिलियन डॉलर थी, जो इस साल बढ़कर 23 बिलियन डॉलर हो चुकी है। जिसका सीधा मतलब है कि पिछले एक साल में विनोद अदाणी की नेटवर्थ में करीब 134 प्रतिशत का उछाल आया है।

ये भी पढ़ें :-  कौन है टाटा समूह के नए चेयरमैन ? आखिर रतन टाटा से क्या है रिश्ता

सम्बंधित ख़बरें

अदाणी टोटल गैस ने दी बड़ी खुशखबरी: CNG और PNG की कीमतों में भारी कटौती, जानें नए दाम

Year Ender 2025: इन भारतीय दिग्गजों के लिए शानदार रहा यह साल, अंबानी-अडानी की संपत्ति में भारी उछाल

Pune News: शरद पवार मेरे मेंटोर हैं, बारामती में गौतम अदानी का बड़ा बयान

बारामती में शरद पवार ने की अदाणी की तारिफ, कहा-बड़े सपने देखने वाले युवाओं के लिए हैं प्रेरणा

भारतीय नहीं है विनोद अदाणी

फोर्ब्स के द्वारा जारी की गई सूची में भले ही गौतम अदाणी की नाम भारतीय बिजनेसमैन के रुप में शामिल है, लेकिन उनके बड़े भाई का नाम भारतीय के तैर पर नहीं बल्कि साइप्रस के नागरिक के रुप में शामिल है। फोर्ब्स के अनुसार, विनोद अदाणी दुबई, संयु्क्त अरब अमीरात जैसी जगहों पर रहते हैं और अदाणी ग्रुप की कंपनियों में मल्टीपल ओवरसीज इंवेस्टमेंट फर्म के जरिए उन्होंने इंवेस्टमेंट कर रखा है। फोर्ब्स के अनुसार, साल 2022 में स्विस कंपनी होल्सिम की भारतीय कंपनियां अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी को खरीदने के बाद अदाणी ग्रुप देश की दूसरी बड़ी सीमेंट प्रोड्यूसर कंपनी बन गई थी। आपको बता दें कि ये अधिग्रहण विनोद अडानी के इंवेस्टमेंट फर्म के माध्यम से 10.5 बिलियन डॉलर में किया गया था।

हिंडनबर्ग ने लगाए गंभीर आरोप

अदाणी ग्रुप एक ऐसा बिजनेस समूह है, जिसने कमोडिटी ट्रेडिंग के साथ अपने बिजनेस की शुरूआतल की थी। अब ये बिजनेस ग्रुप पोर्ट्स, एयरपोर्ट्स, पावर जेनरेशन, ट्रांसमिशन, ग्रीन एनर्जी, एफएमसीजी और सीमेंट सेक्टर में लगातार आगे बढ़ रहा है। पिछले साल 2023 में अमेरिकी शार्टसेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने इस समूह पर वित्तीय अनियमितता और स्टॉक्स की कीमतों में हेराफेरी करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद से अदाणी ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली थी। हालांकि अदाणी समूह ने इन सभी आरोपों का खंडन किया है।

Vinod adani name listen in forbes real time billionaires ranking 2024

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 11, 2024 | 04:42 PM

Topics:  

  • Forbes
  • Gautam Adani

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.