एंटरटेनमेंट सेक्टर में अनिल अंबानी का बड़ा दांव, Viacom18 को बनाया रिलायंस की सब्सिडियरी कंपनी
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि की इसके बाद वायाकॉम18, 30 दिसंबर, 2024 से कंपनी की सब्सिडियरी कंपनी बन गई है और अब वह नेटवर्क18 की सब्सिडयरी कंपनी नहीं रही।
- Written By: मनोज आर्या
वायकॉम18 मीडिया बनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी कंपनी
नई दिल्ली: मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर की लीडिंग कंपनी वायाकॉम18 मीडिया को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 24.61 करोड़ रुपये से अधिक कंपलसरी कन्वर्टिबल प्रेफरेंस शेयर (सीसीपीएस) को समतुल्य संख्या के शेयरों में कंवर्ट करने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज की प्रत्यक्ष सब्सिडियरी कंपनी बन गई है। इससे पहले वायाकॉम18मीडिया, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की सब्सिडियरी कंपनी नेटवर्क18 मीडिया एंड इंवेस्टमेंट्स लिमिटेड की सब्सिडियरी कंपनी थी। अरबपति मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 30 दिसंबर को नेटवर्क 18 के शेयरधारकों की मंजूरी के बाद 24,61,33,682 सीसीपीएस को शेयरों परिवर्तित कर दिया।
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि की इसके बाद वायाकॉम18, 30 दिसंबर, 2024 से कंपनी की सब्सिडियरी कंपनी बन गई है और अब वह नेटवर्क18 की सब्सिडयरी कंपनी नहीं रही। कंपनी को 30 दिसंबर, 2024 को वायाकॉम18 से शेयरों के आवंटन की सूचना मिली। इससे पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पास वायकॉम 18 मीडिया में कंप्लीट डिसइनवेस्टमेंट के आधार पर 70.49 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। इसमें 5,57,27,821 शेयर और 24,61,33,682 सीसीपीएस शामिल थे।
नेटवर्क18 की सब्सिडियरी कंपनी थी वायाकॉम18
बता दें कि वायाकॉम18, नेटवर्क18 मीडिया एंड इंवेस्टमेंट्स लिमिटेड (नेटवर्क18) की एक महत्वपूर्ण सब्सिडियरी कंपनी थी। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा कि इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद नेटवर्क18 का वायकॉम18 पर नियंत्रण समाप्त हो गया है। Viacom18 द्वारा 30 दिसंबर, 2024 को शाम 7:46 बजे इक्विटी शेयरों के आवंटन की पुष्टि की गई। यह कदम रिलायंस को Viacom18 के भविष्य के विकास और रणनीतिक दिशा में एक प्रमुख चालक के रूप में स्थापित करता है।
सम्बंधित ख़बरें
काशी पहुंचे Anant Ambani: विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के बाद किया मां अन्नपूर्णा का विशेष कुमकुम पूजा
Explainer: रिलायंस ने ट्रंप से क्यों किया घाटे का सौदा? क्या है पैसे डूबाने वाला AFR प्रोजेक्ट? इनसाइड स्टोरी
RIL का रिकॉर्ड मुनाफा, फिर भी मुकेश अंबानी ने नहीं ली ₹1 की भी सैलरी; बिना तनख्वाह कैसे कमाए ₹4000 करोड़?
बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुकेश अंबानी के खिलाफ CBI जांच की याचिका खारिज की, रिलायंस को मिली राहत
इससे पहले रिलायंस-डिज्नी की मर्जर
इससे पहले रिलायंस और डिज्नी का मर्जर हुआ था। विलय किए गए कारोबार का मूल्य 70,352 करोड़ रुपये ता और यह टीवी और स्ट्रीमिंग दोनों पर लागू किया गया था। स्टार इंडिया का मूल्यांकन 26,000 करोड़ रुपये किया गया है, जबकि Viacom18 का मूल्य 33,000 करोड़ रुपये है। डिज़्नी+ हॉटस्टार और JioCinema को क्रमशः स्टार और Viacom18 के लीनियर टीवी बिजनेस से अधिक महत्व दिया गया है। आरआईएल समेकित कारोबार में 11,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसके साथ ही अंबानी की संस्था ने मीडिया और मनोरंजन उद्योग में 22,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया होगा।
बिजनेस सेक्टर से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
अप्रैल 2023 में, RIL ने 15,145 करोड़ रुपये के निवेश के हिस्से के रूप में Viacom18 में 10,839 करोड़ रुपये का निवेश किया, जिसमें उदय शंकर और जेम्स मर्डोक के बोधि ट्री सिस्टम्स के 4,306 करोड़ रुपये का निवेश भी शामिल था।
