Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Vedantu: ऑनलाइन एजुकेशन देने वाली यूनिकॉर्न वेदांतु ने 424 कर्मचारियों की छंटनी, बताई ये वजह

  • Written By: दामिनी सिंह
Updated On: May 19, 2022 | 05:09 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी वेदांतू ने वैश्विक परिस्थितियों और ‘मंदी’ की आशंका का हवाला देते हुए 424 और कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। वेदांतू ने 15 दिन पहले 200 कर्मचारियों की छंटनी की थी और एक साल में 1,000 कर्मचारियों की नियुक्ति की योजना की घोषणा की थी। वेदांतू ने सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) वामसी कृष्णा ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ‘‘आज मैं पिछले कई वर्षों के दौरान लिए गए सबसे कठिन निर्णयों में से एक के बारे में लिख रहा हूं।

 यह ऐसा दिन है जो दिल तोड़ने वाला है और मुझे उम्मीद है कि मैं इसे फिर कभी नहीं देखूंगा। ‘उन्होंने कहा, ‘यह कहना बिल्कुल आसान नहीं है कि 5,900 कर्मचारियों में से लगभग सात प्रतिशत……424 कर्मचारी अब हमारे से अलग हो रहे है।’ उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियां कठिन है और कंपनी अपने मूल संचालन पर वापस जा रही है, जहां वह अगले 30 महीने के लिए रास्ता बनाने और ग्राहक अधिग्रहण लागत को कम करने पर विचार करेगी।

गौरतलब है कि इस साल कई शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनियों ने अपने कार्यबल में छंटनी की है। इस साल अप्रैल में अनअकैडमी ने करीब 600 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था। वहीं फरवरी में लीडा लर्निंग को अपना संचालन बंद करना पड़ा था, जिसके कारण एक हजार लोग बेरोजगार हो गए थे। (एजेंसी)

सम्बंधित ख़बरें

अमेरिका जाने वालों को झटका: भारत में H-1B वीजा अपॉइंटमेंट अचानक कैंसिल, 2026 तक मिली नई तारीखें

तुहिन कांत पांडे की जगह लेंगे अजय सेठ बने नए फाइनेंस सेक्रेटरी, नियुक्ति समिति की मंजूरी

Vedantu unicorn vedantu which provides online education laid off 424 employees explained the reason

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 19, 2022 | 05:09 PM

Topics:  

  • Appointments

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.