तुहिन कांत पांडे की जगह लेंगे अजय सेठ बने नए फाइनेंस सेक्रेटरी, नियुक्ति समिति की मंजूरी
मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव अजय सेठ को वित्त सचिव बनाने की मंजूरी दे दी है। अजय सेठ 1987 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं।
- Written By: सौरभ शर्मा
नए फाइनेंस सेक्रेटरी अजय सेठ (सोर्स - सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: वित्त मंत्रालय में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नए फाइनेंस सेक्रेटरी की नियुक्ति हो गई है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव अजय सेठ को वित्त सचिव बनाने की मंजूरी दे दी है। कर्नाटक कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी अजय सेठ का प्रशासनिक अनुभव और आर्थिक मामलों की गहरी समझ अब देश की वित्तीय नीतियों को नई दिशा देगी। तुहिन कांत पांडे के सेबी चेयरमैन बनने के बाद यह पद खाली था, जिसे अब भर दिया गया है। सेठ के नाम की घोषणा के साथ ही प्रशासनिक हलकों में उत्सुकता का माहौल बन गया है।
अजय सेठ की नियुक्ति के पीछे उनकी मजबूत पृष्ठभूमि और योगदान अहम माने जा रहे हैं। उन्होंने आर्थिक मामलों के सचिव के रूप में देश की कई बड़ी आर्थिक योजनाओं में योगदान दिया है। वर्ष 2013 में उन्हें प्रधानमंत्री प्रशासकीय उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। सेठ आईआईटी रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक हैं और एंटोनिया दे मनीला यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री भी प्राप्त कर चुके हैं। उन्हें वित्त, टैक्सेशन और सामाजिक क्षेत्र के प्रशासन का 30 से अधिक वर्षों का अनुभव है।
नियुक्ति प्रक्रिया और परंपरा
कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, वित्त सचिव की नियुक्ति स्थापित परंपरा के अनुसार सबसे वरिष्ठ सचिव के चयन से होती है। तुहिन कांत पांडे के सेबी चेयरमैन बनने के बाद इस पद की रिक्तता को भरते हुए अजय सेठ को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। अजय सेठ अपनी योजनाओं और निर्णय क्षमता से आर्थिक नीतियों को सशक्त बनाने का काम किया है, जो काफी सराहा गया।
सम्बंधित ख़बरें
हैदराबाद से शुरू होगा नितिन नवीन का संगठन मिशन, 9 नए भाजपा कार्यालयों का करेंगे उद्घाटन
नौकरीपेशा लोगों को सरकार का बड़ा तोहफा, पीएफ ब्याज दरों पर वित्त मंत्रालय ने लगाई मुहर; जल्द क्रेडिट होगा पैसा
ओडिशा में शुरू हुआ ‘राजा’ उत्सव, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की शुभकामनाओं के पीछे क्या है इसकी खासियत?
दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में भीषण आग, 8 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सेठ का प्रबंधन में अनुभव
अजय सेठ को उनके प्रभावशाली मैनेजमेंट स्किल्स के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपनी योजनाओं और निर्णय क्षमता से आर्थिक नीतियों को सशक्त बनाने का काम किया है। उनकी नियुक्ति से वित्त मंत्रालय में नई ऊर्जा और स्थिरता आने की उम्मीद जताई जा रही है। अजय सेठ की नियुक्ति के पीछे उनकी मजबूत पृष्ठभूमि और योगदान प्रमुख माना जा रहा हैं। उन्होंने आर्थिक मामलों के सचिव के रूप में देश की कई महत्वपूर्ण आर्थिक योजनाओं में योगदान दिया है। वर्ष 2013 में उन्हें प्रधानमंत्री प्रशासकीय उत्कृष्टता पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
