सिर्फ इतने रुपये में कर सकते हैं वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर का सफर, कितने बजे चलेगी वंदे भारत ट्रेन
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला, राज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर से मां वैष्णो देवी कटरा की ओर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखायी हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
वंदे भारत एक्सप्रेस (सौ. सोशल मीडिया )
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज श्रीनगर से कटरा की ओर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखायी है। अब मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले भक्त या जम्मू-कश्मीर के भीतर यात्रा करने वाले लोग आसानी से श्रीनगर जा सकते हैं।
इंडियन रेलवे ने श्रीनगर और कटरा के बीच 4 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। इन ट्रेनों की शुरूआत कश्मीर घाटी को बाकी भारत से जोड़ने वाले बनिहाल बारामुला रेल रूट पर सुरंग और पुलों के कंस्ट्रक्शन के बाद संभव नहीं हो पायी है।
क्या है रूट और टाइम टेबल
4 वंदे भारत ट्रेनों को क्रमश: कटरा, जम्मू, बनिहाल और बारामुला के बीच अलग-अलग रूट्स पर चलाया जाने वाला हैं। इससे लोकल यात्रियों के साथ-साथ तीर्थ यात्रियों को भी फायदा पहुंचने वाला हैं। जम्मू- तवी श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस हफ्ते में 6 दिन चलने वाली हैं। ये गाड़ी हर दिन सुबह 8.10 पर श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से चलकर 9.58 पर बनिहाल पहुंचकर 11.10 बजे श्रीनगर स्टेशन पहुंचेगी। इसी तरह से Katra से Banihal होते हुए श्रीनगर जाने वाली दूसरी ट्रेन कटरा से दोपहर 2.55 बजे चलकर शाम 6 बजे श्रीनगर पहुंचने वाली हैं।
सम्बंधित ख़बरें
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
Gold-Silver Rate: झटके के बाद संभला सराफा बाजार, रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब पहुंचे दाम! जानें लेटेस्ट रेट
भारतीय सेना ने जीता दिल! जम्मू-कश्मीर के रामबन में नाले में गिरा ट्रक चालक, आर्मी ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
Gold-Silver Rate Today: सोने में एक हफ्ते में 6,540 रुपये का बड़ा उछाल, चांदी भी 5,000 रुपये महंगी हुई
ये ट्रेन बुधवार को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन सुबह 8 बजे श्रीनगर स्टेशन से निकलकर 9.02 बजे पर बनिहाल रेलवे स्टेशन पहुंचेगी, वहीं 11.05 बजे पर कटरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस की दूसरी गाड़ी मंगलवार को छोड़कर हर दिन दोपहर 2 बजे श्रीनगर स्टेशन से खुलकर, 3.10 बजे बनिहाल और शाम 5.05 बजे कटरा पहुंचेगी। इन सभी गाड़ियों में एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव क्लास के कोच लगाए गए हैं।
RBI के रेपो रेट में कटौती से ईएमआई में मिलेगी राहत, 1500 रुपये तक सस्ती हो सकती है किश्त
इतना है किराया?
वर्तमान में 7 जून से कटरा से श्रीनगर तक जो वंदे भारत एक्सप्रेस चलने वाली हैं, वो दिन में ही चलेगी। फिलहाल इन गाड़ियों का आखिरी स्टेशन श्रीनगर ही रहने वाला हैं, बारामुला नहीं। श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा और श्रीनगर से सुबह चलने वाली वंदे भारत में चेयरकार का किराया 715 रुपये होने वाला है और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1320 रुपये होगा। जबकि दोपहर को चलने वाली वंदे भारत में चेयरकार का किराया 880 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1515 रुपये रखा गया है।
